{"_id":"68babd3e1721ba458404fae7","slug":"lucknow-higher-education-minister-met-the-injured-students-inquired-about-their-well-being-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: उच्च शिक्षा मंत्री ने लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों से की मुलाकात, हालचाल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: उच्च शिक्षा मंत्री ने लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों से की मुलाकात, हालचाल लिया
Fri, 05 Sep 2025 04:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Sep 2025 04:06 PM IST
सार
उच्च शिक्षा मंत्री ने रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर छात्र के साथ खड़ी है। उनके हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय केजीएमयू में
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए विद्यार्थियों से केजीएमयू में मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। इस दौरान छात्रों ने मंत्री को वीडियो दिखाते हुए बताया कि किस प्रकार शांतिपूर्ण ढंग से अपनी समस्याएं उठाने पर भी उनके साथ बर्बरता की गई।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्रों की बात सुनी और कहा कि योगी सरकार छात्रों के साथ खड़ी है तथा उनके हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि घायल छात्रों को देखकर स्पष्ट है कि लाठीचार्ज पूरी तरह से अमानवीय और पाशविक कृत्य था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस घटना में संलिप्त पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मंडलायुक्त को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में उच्च शिक्षा परिषद के सचिव दिनेश राजपूत की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।