फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW

Lucknow News: आईटीआई में रोजगार उत्सव, 10 हजार पदों पर होगी भर्ती

Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW
लखनऊ। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 16 जनवरी का दिन बेहद खास होने जा रहा है। अलीगंज स्थित आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार उत्सव का आयोजन होगा। इसमें सौ से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि दस हजार से अधिक खाली पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एक ही छत के नीचे बड़े पैमाने पर नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। इस रोजगार उत्सव का उद्घाटन व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल करेंगे। उनके साथ प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, मिशन निदेशक आंद्रा वामसी, विशेष सचिव व निदेशक प्रशिक्षण व सेवायोजन हरिकेश चौरसिया भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इन कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
ट्रेनिंग काउंसलिंग व प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि सौ प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि इस रोजगार उत्सव में शामिल होंगे। इनमें ऑटोमोबाइल सेक्टर की याजुकी, जेसीबी, सुजुकी मोटर्स समेत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि आएंगे। इसके साथ लैंडवे इनोवेशन, सीएमएस इंफो सिस्टम, सर्विगो टेक्नोलॉजी, हिंदुस्तान यूनिलीवर आदि कंपनियां मौजूद रहेंगी। इनके साथ प्लास्टिक माउलडिंग इंडस्ट्री, कंस्ट्रक्शन व कृषि क्षेत्र में काम कर रही कंपनियां भी आएंगी। आईटीआई फिटर, टर्नर, ट्रेडर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक आदि पदों पर साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए रहेगी हेल्प डेस्क
ट्रेनिंग काउंसलिंग व प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग से हेल्पडेस्क मौजूद रहेगी। यदि किसी भी अभ्यर्थी को रोजगार उत्सव के संबंध में कोई जानकारी चाहिए तो वह इस संबंध में 0522- 7118462 या 8840249536 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये कर सकेंगे प्रतिभाग
रोजगार उत्सव में हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
163 को मिले नियुक्ति पत्र तो खिले चेहरे
लखनऊ। अलीगंज स्थित आईटीआई परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री प्रशिक्षु रोजगार मेले में 163 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कड़कड़ाती ठंड में रोजगार की आस लेकर अभ्यर्थी पहुंचे अभ्यर्थी कंबल, मफलर, टोपी, जैकेट पहनकर सुबह आठ बजे से ही पहुंचने लगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज के नोडल प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। ट्रेनिंग काउंसिलिंग व प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि 11 कंपनियों ने 343 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। 163 को नियुक्ति पत्र मिला। एक लाख रुपये सालाना से लेकर 1.92 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर छात्रों का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed