{"_id":"59804c5a4f1c1b8b388b47ac","slug":"lucknow-gudamba-murder-accuse-arrested-from-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर से पकड़ा गया सास सहित तीन की जान लेने वाला, नाम बदलकर फंसाई थीं चार लड़कियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर से पकड़ा गया सास सहित तीन की जान लेने वाला, नाम बदलकर फंसाई थीं चार लड़कियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 01 Aug 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी रफीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गुडंबा में बीते साल दिसंबर में अपनी सास का गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी सोमवार को जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह जयपुर के करधनी थानाक्षेत्र के झोटवाड़ा में नाम बदलकर छिपा था। जयपुर पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की तो गुडंबा में हत्या का भी मामला खुल गया।
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि दिसंबर में गुडंबा में विवाद होने के बाद मार्बल कारोबारी रफीक ने अपनी सास नईम अख्तर की गला रेत कर हत्या कर दी। नईम का शव उसने अचनेरा के पास फेंक दिया। मामले में रफीक की पत्नी गजराला ने गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया था।
हत्या के बाद से उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी पहचान पत्र तैयार कराया। वहीं, पत्नी गजराला की हत्या की साजिश भी रचने लगा था। इसकी पुष्टि जयपुर पुलिस के पूछताछ में रफीक ने की है।
विज्ञापन
जयपुर पुलिस के मुताबिक, रफीक गजराला की हत्या के लिए अलीगढ़ से दो तीन हथियार लाया था। इसे बेचकर रुपये का इंतजाम करता और उसकी हत्या कर भाग जाता। उसने अर्जुन सिंह केनाम फर्जी पहचानपत्र भी बनवा लिया था।

तीन हत्या करने की बात कुबूली
हत्या
एसएसपी ने बताया कि आरोपी रफीक ने जयपुर पुलिस के सामने तीन हत्याओं की बात कुबूली है। उसने पहली हत्या 1990 में बूंदी में की थी। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान साथी छात्र अमित की हत्या कर दी थी।
इसके बाद उसके खिलाफ पांच मामले और दर्ज हुए। इसमें हत्या की कोशिश, मारपीट सहित कई धाराएं थी। कॉलेज से ही साथ में पढ़ने वाली छात्रा को लेकर भाग गया। छात्रा के परिवारीजनों ने केस दर्ज कराया।
इसके बाद बूंदी से फरार हो गया। मुकदमों के कारण पढ़ाई छूट गई और पासपोर्ट भी नहीं बन सका। इसके बाद आगरा जाकर अमन अली के नाम से पहचान पत्र बनाकर 12वीं परीक्षा पास की। ग्रेजुएशन और एलएलबी की।

बड़ी बहन से शादी छोटी से प्यार
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
एक मुस्लिम युवती से शादी की और मार्बल का कारोबार शुरू कर दिय। वहां भी आईएएस बनने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान एक युवती से प्रेम हो गया। इसके बाद पत्नी के परिवारीजनों ने तलाकनामा लिखवा लिया।
आगरा के मार्बल पार्टनर इश्तियाक खान से विवाद हुआ तो पांच लाख रुपए में उसकी हत्या करवा दी। आगरा से सब कुछ बेचकर जयपुर पहुंच गया। किराए पर रहने लगा। वहीं मकान मालिक की बड़ी बेटी से निकाह कर लिया। इसके उसकी छोटी बहन से प्रेम हो गया।
तो उसे लेकर लखनऊ चला गया। जहां रफीक के नाम से रहने लगा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी रफीक उर्फ अर्जुन सिंह के पास से एक पिस्तौल लोडेड, सात कारतूस, कार की सीट पर धारदार हथियार मिला।