{"_id":"6860503f501ef48b8c01fc28","slug":"lucknow-got-30-specialist-doctors-in-nhms-bid-lucknow-news-c-13-lko1070-1269859-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एनएचएम की बिड में लखनऊ को मिले 30 स्पेशलिस्ट डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एनएचएम की बिड में लखनऊ को मिले 30 स्पेशलिस्ट डॉक्टर
विज्ञापन
लखनऊ। एनएचएम की बिड में लखनऊ को बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर मिले हैं। इनमें रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन, फिजिशियन समेत कई विशेषज्ञ हैं। इससे अस्पतालों में जांच व इलाज का संकट दूर होगा। एनएचएम अफसरों का कहना है कि डॉक्टरों को अपनी तैनाती स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजधानी के सरकारी अस्पतालों में रेडियाेलॉजिस्ट का संकट होने से अल्ट्रासाउंड जांच ठप पड़ी है। मरीजों को निजी केंद्र जाना पड़ रहा है। इस मसले को अमर उजाला ने बीते दिनों प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए एनएचएम ने डॉक्टरों की बिड कराई। इसके जरिये लखनऊ को 30 विशेषज्ञ मिले हैं।
इनमें छह रेडियोलॉजिस्ट हैं। पांच को अलीगंज, हजरतगंज एनके रोड, सिल्वर जुबली, टुडियागंज व चिनहट सीएचसी में, जबकि एक रेडियोलॉजिस्ट को लोकबंधु अस्पताल में तैनात किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि बिड के जरिये मिले रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद जांच का संकट सीएचसी से दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
ये विशेषज्ञ भी मिले
बेहोशी, ईएनटी, जनरल सर्जन के एक-एक डॉक्टर मिले हैं। पांच फिजिशियन, सात गाइनकोलॉजिस्ट, पांच बाल रोग विशेषज्ञ, दो अस्थि रोग विशेषज्ञ, एक-एक माइक्रोबॉयोलाजिस्ट व पैथोलॉजिस्ट भी मिले हैं।