{"_id":"6161f3608ebc3e7637774db7","slug":"lucknow-golf-club-election-will-held-today-lucknow-news-lko599396923","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ क्लब चुनाव आज ः वरिष्ठ आईएएस नवनीत सहगल और मुकुल सिंघल के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्फ क्लब चुनाव आज ः वरिष्ठ आईएएस नवनीत सहगल और मुकुल सिंघल के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला
विज्ञापन
वरिष्ठ आईएएस मुकुल सिंघल।
- फोटो : ??? ?????
लखनऊ गोल्फ क्लब के रविवार को होने वाले अहम चुनावों में आईएएस नवनीत सहगल का सामना वर्तमान अध्यक्ष एवं आईएएस मुकुल सिंघल से होगा। चुनावों में अन्य पदों की बात की जाए तो दोनों ही आईएएस गुट से प्रत्याशी खड़े हुए है।
ऐसे में मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। हालांकि कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार ने दावेदारी जताई है, जिससे यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। सभी उम्मीदवारों ने अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए जुटे हुए हैं ताकि इस प्रतिष्ठित चुनाव में जीत दर्ज की जा सके।
चुनावों के दौरान क्लब के तकरीबन 2400 सदस्य सुबह ग्यारह बजे से शाम छह बजे तक वोट डालेंगे। इसके बाद देर रात तक विजेताओं की सूची जारी की जाएगी।
चुनाव जस्टिस मुख्य पर्यवेक्षक केएस राखड़ा और अतिरिक्त पर्यवेक्षक रिटायर आईपीएस डीसी मिश्रा और रिटायर आईएएस एसके सिंह की निगरानी में होगा।
नवनीत सहगल की टीम से महासचिव के लिए रजनीश सेठी, कैप्टन के लिए आरएस नंदा और कोषाध्यक्ष के लिए संजीव अग्रवाल ताल ठोकेंगे।
जबकि सिंघल ग्रुप से महासचिव के लिए संदीप दास, कैप्टन के लिए आदेश सेठ और कोषाध्यक्ष के लिए लबीर सिंह बिष्ट अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा कमेटी सदस्य के लिए कुल आठ प्रत्याशी चार पदाें के लिए भिडे़ंगे।

वरिष्ठ आईएएस नवनीत सहगल।- फोटो : ??? ?????
विज्ञापन