फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow girl Anamika won three gold medals

Lucknow News: लखनऊ की अनामिका ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Thu, 28 May 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lucknow girl Anamika won three gold medals
लखनऊ। महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी के शहीद भगत सिंह तरणताल में खेली जा रही 64वीं उत्तर प्रदेश पुलिस तैराकी और क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता का तीसरा दिन मेजबान लखनऊ के नाम रहा। टीम के तैराकों ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए पूल में अपनी धाक जमाई और कुल पांच स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बुधवार को लखनऊ की उभरती हुई तैराक अनामिका साहनी का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की। अनामिका 800 मीटर फ्रीस्टाइल, 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में श्रेष्ठता साबित की। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में भी लखनऊ जोन का पलड़ा भारी रहा।
विज्ञापन


800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अवध नरेश यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि विश्वनाथ साहनी ने 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में बेहतरीन तैराकी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पर अपना अधिकार जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 मीटर फ्रीस्टाइल में लखनऊ के विश्वनाथ साहनी ने रजत और पूर्वी जोन के सूरजकांत ने कांस्य पदक जीता, जबकि 400 मीटर में पूर्वी जोन के ऋषभ पाठक को दूसरा और पूर्वी जोन के बृजेश पाठक को कांस्य मिला। इसी वर्ग में मेरठ जोन के हर्षित ने 200 मीटर फ्री स्टाइल और रोहित शर्मा ने 50 मीटर बटरफ्लाई में बाजी मारकर अपने जोन के लिए स्वर्ण पदक हासिल किए।

महिला वर्ग की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में प्रयागराज की वंदना साहनी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। प्रतियोगिता के चार गुणा दो सौ मीटर फ्रीस्टाइल रिले रेस में मेरठ जोन की टीम ने गजब का तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता।


इस टीम में रोहित, हर्षित, चंद्रजीत और अमित शामिल रहे। इस रेस में पीएसी पूर्वी जोन ने कड़ी टक्कर देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पीएसी पश्चिमी जोन की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। बृहस्पतिवार को होेने वाले समापन समारोह में आलोक सिंह (पुलिस महानिदेशक, पीएसी) विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed