फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow gangrape CBI did not say yes

लखनऊ गैंगरेप: कश्मकश में CBI, कैसे करे जांच?

Thu, 31 Jul 2014 06:55 PM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Jul 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
lucknow gangrape CBI did not say yes

अगर सूत्रों की मानें तो मोहनलालगंज में गैंगरेप के बाद हत्या के मामले की जांच सीबीआई करने मूड में नहीं है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के अफसर बात से खिन्न हैं कि राज्य सरकार कई बार ऐसे मामलों की सिफारिश करती है, जिसमें पुलिस कई दिनों तक तफ्तीश कर चुकी होती है।

ऐसे में साक्ष्यों का मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके चलते सीबीआई के पास जांच के लिए ठोस आधार नहीं होते। इस बार भी स्थितियां अलग नहीं हैं।

शव का अंतिम संस्कार हो चुका है और पुलिस ने तफ्तीश की, उसे लेकर पहले ही तमाम विवाद खड़े हो चुके हैं।

पुलिस हो गई बेपरवाह

lucknow gangrape CBI did not say yes

राज्य सरकार ने चौतरफा दबाव के बाद गत सोमवार को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई ने भले ही अभी जांच शुरू न की हो लेकिन इसकी सिफारिश मात्र ने राजधानी पुलिस ने हाथ-पांव छोड़ दिए हैं। इसी के चलते पिछले तीन दिनों से मामला जहां का तहां अटका हुआ है।

राज्य सरकार द्वारा भेजे गए पत्र पर कार्मिक मंत्रालय से सीबीआई की जांच के लिए अधिसूचना जारी की जाती है। हालांकि इससे पहले सीबीआई से सहमति ली जाती है।

अधिसूचना जारी होने के बाद ही सीबीआई औपचारिक तौर पर तफ्तीश अपने हाथ में लेती है। जबकि मोहनलालगंज कांड को लेकर अभी तक ऐसी कोई कवायद नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय टीम करेगी जांच का फैसला

lucknow gangrape CBI did not say yes

सीबीआई के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय के अधिकारियों ने कहा कि जांच का फैसला केंद्रीय मुख्यालय में होना है। अगर जांच दिल्ली मुख्यालय से कराए जाने का निर्णय होता है तो वहां की टीम पड़ताल करेगी और अगर जांच क्षेत्रीय कार्यालय के सुपुर्द की जाती है, तो यहां की टीम मैदान में उतरेगी।

अधिकारियों ने कहा कि अभी तक केंद्र से इस मामले को लेकर कोई निर्देश नहीं आए हैं और न ही अधिसूचना जारी होने की ही जानकारी मिली है।

गृह विभाग को भी नहीं जानकारी
सीबीआई जांच को लेकर उठे सवाल पर एनेक्सी के मीडिया सेंटर में गृह सचिव कमल सक्सेना ने कहा कि उन्हें इस सिलसिले में कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया कि इस मामले में राज्य सरकार की ओर से जांच का सिफारिशी लेटर सोमवार को ही केंद्र को भेज दिया गया था।

विज्ञापन

उठे विवादों पर नहीं पुलिस का ध्यान

lucknow gangrape CBI did not say yes

शहर के आला पुलिस अफसरों ने भी सीबीआई जांच की सिफारिश की जानकारी होने के बाद से अपना ध्यान मामले से हटा लिया है। न किसी उच्च अधिकारी ने इस प्रकरण में मातहतों से कोई विमर्श किया न ही स्थानीय स्तर पर पुलिस द्वारा पड़ताल को आगे बढ़ाने की कोशिश हुई।

जांच को लेकर कोतवाली से लेकर डीआईजी स्तर तक के अधिकारियों ने किसी भी तरह की कोई कवायद नहीं की। यहां तक कि पुलिस की तफ्तीश में अभी तक सामने आए विवादों या खामियों को दूर करने की भी कोशिश होती नहीं दिख रही।

जानकारों के मुताबिक अब पुलिस अफसर खुद इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि जांच के लिए सीबीआई हां करें और उनके सिर की मुसीबत टले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed