{"_id":"63fe557f6202cb2d620fdd67","slug":"lucknow-fsl-scientists-seeking-bribe-to-change-report-will-be-investigated-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : रिपोर्ट बदलने के लिए रिश्वत मांगने वाले एफएसएल के वैज्ञानिकों की होगी जांच, स्टिंग के बाद हुआ एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : रिपोर्ट बदलने के लिए रिश्वत मांगने वाले एफएसएल के वैज्ञानिकों की होगी जांच, स्टिंग के बाद हुआ एक्शन
Wed, 01 Mar 2023 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वाराणसी और आगरा की फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में जांच रिपोर्ट बदलने के लिए रिश्वत मांगने वाले वैज्ञानिकों की जांच होगी। एडीजी तकनीकी सेवा मोहित अग्रवाल ने एक खबरिया चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत मांग रहे वैज्ञानिकों का वीडियो सामने आने के बाद एसपी अनूप कुमार सिंह को जांच सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद उसे शासन के सुपुर्द किया जाएगा, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
स्टिंग ऑपरेशन में वाराणसी में एफएसएल प्रमुख सुरेश चंद्रा पर रिकॉर्ड बुक से जहर की बात हटाने के लिए 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। दावा किया गया है कि डिप्टी डायरेक्टर लखनऊ में एफएसएल मुख्यालय में एक बलात्कार के मामले में डीएनए रिपोर्ट में हेरफेर करने में मदद करने की पेशकश भी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने दस लाख रुपए मांगे।
विज्ञापन
इसी तरह आगरा एफएसएल में जीव विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी को दहेज हत्या के एक मामले में विसरा रिपोर्ट को बदलने के लिए 2.30 लाख रुपए मांगते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन