फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: FSL scientists seeking bribe to change report will be investigated

Lucknow : रिपोर्ट बदलने के लिए रिश्वत मांगने वाले एफएसएल के वैज्ञानिकों की होगी जांच, स्टिंग के बाद हुआ एक्शन

Wed, 01 Mar 2023 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lucknow: FSL scientists seeking bribe to change report will be investigated
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी और आगरा की फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में जांच रिपोर्ट बदलने के लिए रिश्वत मांगने वाले वैज्ञानिकों की जांच होगी। एडीजी तकनीकी सेवा मोहित अग्रवाल ने एक खबरिया चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत मांग रहे वैज्ञानिकों का वीडियो सामने आने के बाद एसपी अनूप कुमार सिंह को जांच सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद उसे शासन के सुपुर्द किया जाएगा, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। 

विज्ञापन


स्टिंग ऑपरेशन में वाराणसी में एफएसएल प्रमुख सुरेश चंद्रा पर रिकॉर्ड बुक से जहर की बात हटाने के लिए 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है।  दावा किया गया है कि डिप्टी डायरेक्टर लखनऊ में एफएसएल मुख्यालय में एक बलात्कार के मामले में डीएनए रिपोर्ट में हेरफेर करने में मदद करने की पेशकश भी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने दस लाख रुपए मांगे। 
विज्ञापन


इसी तरह आगरा एफएसएल में जीव विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी को दहेज हत्या के एक मामले में विसरा रिपोर्ट को बदलने के लिए 2.30 लाख रुपए मांगते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed