फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Friday prayers will be read under the supervision of police, there was violence in Kanpur, intelligence wing has given input

लखनऊ : आज पुलिस की निगरानी में पढ़ी जाएगी नमाज, खुफिया विभाग ने जताई है विवाद की आशंका

Fri, 10 Jun 2022 11:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Jun 2022 11:24 AM IST
सार

कानपुर में पिछले शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। इसी दौरान जुमे की नमाज अता करने के बाद ही शहर में हिंसा भड़क गई थी। तभी से पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन
Lucknow: Friday prayers will be read under the supervision of police, there was violence in Kanpur, intelligence wing has given input
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले हफ्ते शुक्रवार को कानपुर में हुई हिंसा के मद्देनजर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस भी अलर्ट के मोड में है। इस बार शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज पर पुलिस की निगरानी शुरू हो गई है। खुफिया विंग ने भी कुछ इलाकों में विवाद होने की आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दी है। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस सतर्क हो गई है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सभी थानों के शस्त्रागारों से असलहे बाहर निकाल लिए गए हैं। बरेलवी धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने जुमे पर प्रदेशभर के मुसलमानों को एकजुट होने को कहा है जिसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे प्रदेश में सख्त सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


कानपुर में पिछले शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। इसी दौरान जुमे की नमाज अता करने के बाद ही शहर में हिंसा भड़क गई थी। तभी से पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया था। जुमे की नमाज को लेकर लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। पुराने शहर की 550 मस्जिदों के आसपास सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं पुराने शहर के अलावा भी शहर के सभी थानों में जुमे की नमाज को लेकर बैठक की गई। बृहस्पतिवार शाम जेसीपी एलओ ने पुराने शहर में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च भी किया।
विज्ञापन


61 संवेदनशील स्थान चिह्नित
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, पुराने लखनऊ में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुराने शहर को 37 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर का प्रभारी भी पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इस इलाके में 61 संवेदनशील स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। यहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के अफसरों ने दोनों धर्म के जिम्मेदारों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मकानों की छत पर मिले ईंट व मलबा
एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को चौक इलाके में ड्रोन की मदद से निगरानी की गई। इस दौरान पुलिस को आठ घरों पर ईंट और मलबा पड़ा मिला। चिन्हित किए गए मकान के मालिकों से संपर्क कर उसे हटवाया गया। शुक्रवार की नमाज को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी थानेदारों को अपने-अपने इलाके में पड़ने वाली मस्जिदों पर ड्यूटी लगाने और चौकसी बढ़ाने का आदेश दिया गया है। जुमे की नमाज की संवेदनशीलता को देखते हुए बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे के आसपास जेसीपी कानून-व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने पश्चिमी जोन के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। उनके साथ डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा, एडीसीपी चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसीपी चौक आईपी सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


छतों और गलियों की निगरानी कर रहे ड्रोन
जुमे से एक दिन पहले ही ड्रोन पुराने लखनऊ में हर घर की छत और गली की निगरानी कर रहे हैं। खासतौर पर यह देखा जा रहा है कि किसी मकान पर पत्थर न इकट्ठे किए गए हों। संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। ड्रोन के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से हर घंटे की फुटेज पुलिस मुख्यालय भेजी जा रही है। पुराने लखनऊ के हर थाने को अतिरिक्त फोर्स और हथियार मुहैया कराए गए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने असलहों का खुद जायजा लिया और इसका रिहर्सल भी कराया। रिजर्व पुलिस लाइन से भारी मात्रा में असलहे चौक, ठाकुरगंज, सआदतगंज, बाजारखाला थानों में भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed