फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fraudster Sanjay Sherpuria was also promising to get ticket in the election

Lucknow : चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा भी दे रहा था जालसाज संजय शेरपुरिया, ईडी कर रही है पड़ताल

Sat, 20 May 2023 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 05:39 AM IST
सार

शेरपुरिया के इस फजीवाड़े की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय की चार सदस्यीय टीम ने लखनऊ आकर शेरपुरिया के संपर्क में रहने वाले नेताओं और अफसरों के बारे में भी छानबीन करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Lucknow: Fraudster Sanjay Sherpuria was also promising to get ticket in the election
संजय शेरपुरिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालसाज संजय राय शेरपुरिया बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में नेताओं को टिकट दिलाने का झांसा दे रहा था। शेरपुरिया के इस फजीवाड़े की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय की चार सदस्यीय टीम ने लखनऊ आकर शेरपुरिया के संपर्क में रहने वाले नेताओं और अफसरों के बारे में भी छानबीन करना शुरू कर दिया है। टीम जल्द ही एसटीएफ मुख्यालय भी जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शेरपुरिया के दिल्ली के राइडिंग क्लब के ऑफिस में छापे के दौरान तमाम नेताओं के पोर्टफोलिया भी मिले थे। इनमें से अधिकतर नेता पूर्वांचल के हैं। आशंका जताई जा रही है कि बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शेरपुरिया ने टिकट दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम ली है। इसी वजह से इस मामले को भी ईडी ने अपनी जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन


लखनऊ में डेरा डाल चुकी ईडी की टीम पोर्टफोलियो वाले नेताओं को पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर टीम जल्द ही एसटीएफ मुख्यालय जाकर शेरपुरिया के खिलाफ दर्ज मुकदमे की केस डायरी का अध्ययन भी करेगी। साथ ही, विभूति खंड पुलिस द्वारा जुटाए गये सुबूतों और दस्तावेजों का ब्याेरा भी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर लेने की भी कवायद

शेरपुरिया को मनी लांड्रिंग के केस में रिमांड पर लेने के लिए भी ईडी ने कवायद शुरू कर दी है। उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो शेरपुरिया से अभी ईडी ने पूछताछ नहीं की है। उसके ठिकानों से बरामद सुबूतों के बारे में छानबीन के लिए रिमांड पर लेना जरूरी है। इसी वजह से शेरपुरिया और उसके साथी कासिफ को रिमांड पर लेने के लिए अदालत से अनुरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed