फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Forgery case against Paxfed's engineer father-son, contract awarded on fake documents during posting in Gorakhpur

लखनऊ : इंजीनियर पिता-पुत्र पर जालसाजी का मुकदमा, गोरखपुर में तैनाती के दौरान फर्जी दस्तावेज पर दिया ठेका

Sun, 10 Apr 2022 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 10 Apr 2022 08:16 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक पीड़ित ठेकेदार अतुल कुमार की तहरीर पर जांच की गई। मामला सही पाया गया। कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, अमानत में ख्यानत करने, साजिश रचने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow: Forgery case against Paxfed's engineer father-son, contract awarded on fake documents during posting in Gorakhpur
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैक्सफेड में तैनात अवर अभियंता और उसके इंजीनियर बेटे पर कूटरचित दस्तावेज के जरिए ठेका दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगी करेन के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ठेकेदार को फर्जी दस्तावेज से काम दिया। जब हकीकत सामने आई तो रुपये वापस करने के लिए चेक दिये। जो बाउंस हो गये। पीड़ित ने रकम वापस मांगा तो घर पहुंचकर धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर गोमतीनगर थाने में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, अमानत में ख्यानत करने, साजिश रचने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक विनय खंड-4 में रहने वाले अतुल कुमार सरकारी विभागों में निर्माण कार्य का काम करते हैं। अतुल के मुताबिक उनकी मेसर्स अतुल कुमार फर्म उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ (पैक्सफेड) में पंजीकृत है। पैक्सफेड में बतौर अवर अभियंता राकेश नारायण राव  तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती मुरादाबाद इकाई में हैं। राकेश से उनकी मुलाकात गोरखपुर इकाई में तैनाती के दौरान हुई थी। राकेश ने उनको ठेका दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धीरे-धीरे कर 25.15 लाख रुपये हड़प लिये। इसके बाद न तो ठेका दिलाया और न ही रकम वापस की। जब पीड़ित ने रकम वापस मांगा तो टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन


मूक बधिर विद्यालय के निर्माण का कागज दिखा वसूले रकम
पीड़ित ठेकेदार के मुताबिक अवर अभियंता राकेश नारायण राव ने उनको 2019 में एक ठेका दिलाने का आश्वासन दिया था। इस दौरान राकेश ने ठेकेदार के मोबाइल पर एक दस्तावेज भेजा। जिसमें गोरखपुर के मूक बधिर विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य का प्रस्ताव था। इसी काम को दिलाने के लिए इंजीनियर ने रुपये मांगे। रकम उसने 12.65 लाख रुपये खुद के और अपने बेटे दिवाकर सिंह के खाते में 2020-2021 में मंगाए। दिवाकर भी इसी विभाग में इंजीनियर हैं। वहीं इसके पहले 10 लाख रुपये नकदी लिया। वहीं  ढाई लाख रुपये 2021 में मई-जून के महीने में और मांगे। तीन साल तक काम दिलाने के नाम पर टालमटोल करते रहें। जब रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो 22.50 लाख रुपये का चेक दिया। इंजीनियर पिता-पुत्र के बताये गये तारीख पर भुगतान के लिए बैंक खाते में लगाया। लेकिन सभी चेक बाउंस हो गये। इसकी जानकारी भी दी। इसके बाद भी टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर पहुंच दी धमकी
19 जनवरी को गोरखपुर उनके जटेपुर उत्तरी स्थित आवास पर गया। वहां इंजीनियर पिता-पुत्र नहीं मिले। परिजनों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही रुपये वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद अचानक 12 फरवरी को राकेश राव उनके विनयखंड स्थित आवास पहुंचे। जहां उन्होंने रुपये के लेनदेने की बातचीत करने के दौरान धमकी देनी शुरू कर दी। उनके साथ चार-पांच अन्य लोग भी थे। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन इसके पहले वह भाग गये। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक पीड़ित ठेकेदार अतुल कुमार की तहरीर पर जांच की गई। मामला सही पाया गया। कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, अमानत में ख्यानत करने, साजिश रचने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed