{"_id":"6a5fa8e710838af2db0ca395","slug":"lucknow-five-police-personnel-engaged-in-searching-for-a-buffalo-stolen-from-a-block-pramukh-and-a-neighbor-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ब्लॉक प्रमुख और पड़ोसी की चोरी भैंस को तलाशने में जुटे पांच पुलिसकर्मी, खंगाले 150 कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ब्लॉक प्रमुख और पड़ोसी की चोरी भैंस को तलाशने में जुटे पांच पुलिसकर्मी, खंगाले 150 कैमरे
Tue, 21 Jul 2026 10:44 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:44 PM IST
सार
लखनऊ के निगोहां निवासी मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख और पड़ोसी की भैंस चोरी हुई थी। मामले में दो दिन के भीतर तलाशने और एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने पर पुलिस को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दो लोगों ने 19 जुलाई को मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला व उनके पड़ोसी निगोहां के पश्चिम गांव निवासी वंश दीपक अवस्थी के दो भैंस चुरा ली। मामले में रिपोर्ट दर्ज करते ही पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। इनमें शामिल पांच पुलिस कर्मी जोरों के साथ तलाश में जुट गई। 150 कैमरे खंगाले और भैंसों को खोज निकालते हुए एक आरोपी को भी 48 घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बाराबंकी के मसौली का रहने वाला राजन है। जबकि इसका भाई दूबे राज भाग निकला। आरोपियों के खिलाफ ब्लॉक प्रमुख के भतीजे अभिषेक ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस को पूछताछ में राजन ने बताया कि उसने भाई के साथ मिलकर से भैंस चुराई थीं। दोनों को वे बाराबंकी स्लॉटर हाउस में बेचने की फिराक में थे। मगर इससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फेसबुक से दोस्ती, प्यार का झांसा और डॉक्टर से 70 लाख ठग लिए, जब खेल सामने आया तो होश उड़े
भैंस खोजने की संजीदगी पर पुलिस सम्मानित
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कर्मियों के काम से ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला खुश हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने इंस्पेक्टर और पूरी टीम को सम्मानित किया। उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। जबकि वह पुलिस कर्मी जो छेड़खानी और अन्य मामलों में इतनी जल्दी कार्रवाई तक नहीं करते जितनी उन्होंने भैंसों को खोज निकलाने में की।