फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow firecracker factory explosion: Another injured youth died, three deaths so far; raids in search of acc

लखनऊ पटाखा फैक्टरी विस्फोट: एक और घायल युवक की गई जान, अब तक तीन मौतें; आरोपियों की तलाश में दबिश

Thu, 04 Sep 2025 08:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 04 Sep 2025 08:39 PM IST
सार

Lucknow firecracker factory: लखनऊ पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। अब तक इस मामले में तीन मौत हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Lucknow firecracker factory explosion: Another injured youth died, three deaths so far; raids in search of acc
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेहटा गांव में विस्फोट में घायल हुए इरशाद 24 की बृहस्पतिवार दोपहर इलाज के दौरान केजीएमयू में मौत हो गई। शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं घायल नदीम की हालत भी बेहद नाजुक बताई गई है। इरशाद हादसे में मारे गए आलम का बेटा था। आलम व उनकी पत्नी मुन्नी की विस्फोट के दौरान घर में ही मौत हो गई थी। इरशाद के अलावा उनका पड़ोसी नदीम भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों का इलाज केजीएमयू के सर्जरी विभाग में चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर इरशाद ने दम तोड़ दिया। इरशाद विस्फोट मेंं 95 प्रतिशत तक झुलस गए थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका बेहटा गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इरशाद के परिवार में अब तीन भाई दिशान, इरफान और इमरान बचे हैं। इरफान और इमरान दूसरे शहर में वेेल्डिंग का काम करते हैं।

विज्ञापन


बेहटा में धमाकों के आरोपियों की तलाश में दबिश, पर हाथ कोई नहीं लगा

गुडंबा के बेहटा व सेमरा गांव में पटाखों के धमाकों के मामले में दर्ज दो केस के आरोपियों का पांच दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं और सभी के मोबाइल नंबर भी बंद हैं। लगातार पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गुडंबा पुलिस ने बाराबंकी के फतेहपुर, सीतापुर और नगराम इलाके में आरोपियों के कुछ रिश्तेदारों के घर दबिश दी, पर वहां से भी कुछ पता नहीं चल सका। तीनों जगहों से पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई। बुधवार देर रात गुडंबा पुलिस ने बेहटा गांव के कुछ घरों में दबिश दी थी। पुलिस को सूचना थी कि उक्त घरों में चोरी छुपे पटाखों का कारोबार होता है, पर वहां से कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबिश टीम में लगे पुलिस सूत्र का कहना है कि नामजद आरोपियों व उनके परिजनों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं, ऐसे में उनकी सही लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। उनके कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ भी की जा रही है।


ये लोग हैं आरोपी
पहले केस में मृतक आलम, उसके भतीजे शेरू, शोएब और गांव के रहने वाले टीनू और उसके भाई अली अहमद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में दरोगा की तहरीर पर रविवार देर रात केस दर्ज किया गया था। इसके बाद इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर बेहटा गांव निवासी अली अहमद, याकूब, शेरू, नसीम, अफजल और अली अकबर के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में एफआईआर की गई थी। आरोपियों के गोदाम से भारी मात्रा में अवैध पटाखों व बारूद मिला था।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed