{"_id":"6ac2610364168b32140b8eb6","slug":"lucknow-father-son-duo-each-carrying-a-reward-of-25-000-arrested-in-a-land-fraud-case-worth-crores-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज : करोड़ों की जमीन के फर्जीवाड़े में इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज : करोड़ों की जमीन के फर्जीवाड़े में इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचा था
Sun, 04 Oct 2026 07:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:51 PM IST
सार
करोड़ों रुपये कीमत की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने का आरोप पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल और उनके बेटे समेत पांच लोगों पर है। क्षेत्र पंचायत सदस्य की शिकायत पर 25 जुलाई को मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिसेण्डी में करोड़ों रुपये कीमत की जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी सिसेन्डी के पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल और उनके बेटे अमन जायसवाल को दक्षिणी जोन की एसओजी और मोहनलालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रविवार शाम रायबरेली में एक रिश्तेदार के घर से दबोचा गया।
पुलिस के मुताबिक सिसेण्डी में करोड़ों रुपये कीमत की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने का आरोप पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल और उनके बेटे समेत पांच लोगों पर है। क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष गुप्ता की शिकायत पर 25 जुलाई को मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोप है कि जमीन के फर्जीवाड़े के लिए असली सुरेश कुमार की जगह हरीलाल को फर्जी सुरेश कुमार बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और जमीन की बिक्री की गई। मामले में पुलिस पहले ही फर्जी सुरेश कुमार बने हरीलाल को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुकदमे में नामजद पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल और उनका बेटा अमन लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान पर दर्ज हैं 14 मुकदमे
पुलिस के अनुसार पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। करोड़ों की जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में फरार पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। रविवार को रायबरेली में रिश्तेदार के यहां मौजूद होने की सूचना पर एसओजी और मोहनलालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।