फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Falcons big win in Football League

Lucknow News: फुटबॉल लीग में लखनऊ फॉल्कंस की बड़ी जीत

Sun, 21 Sep 2025 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Falcons big win in Football League
लखनऊ फुटबॉल लीग के मैचों के दौरान टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला।

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ फुटबॉल लीग के सुपर लीग मुकाबलों में शनिवार को लखनऊ फॉल्कंस क्लब और टेक्ट्रो लखनऊ क्लब ने मैच जीते। लखनऊ फॉल्कंस ने एकतरफा मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज को 6-0 से और टेक्ट्रो क्लब ने एक्स स्टूडेंट मेंस यूनाइटेड क्लब को 3-0 से शिकस्त दी।

इकाना इंटरनेशनल फुटबॉल स्टेडियम पर लखनऊ फॉल्कंस क्लब और स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। खेल के 13वें मिनट में शिवनाथ ने शानदार गोल कर फॉल्कंस का खाता खोला।
विज्ञापन

इसके बाद कॉलेज के खिलाड़ी रक्षात्मक हो गए। 34वें मिनट में सुशांत ने साथी खिलाड़ी के पास को गोल में बदला और फॉल्कंस की बढ़त 2-0 पहुंचा दी।

फॉल्कंस की ओर से शिवनाथ ने 44वें मिनट में गोल किया। दूसरे हाफ में भी फॉल्कंस के खिलाड़ी छाए रहे। शिवनाथ ने 47वें, जर्बरसन ने 55वें और बीरबल ने 77वें मिनट में गोल कर टीम को 6-0 की बढ़त दिलाई और इसी अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में टेक्ट्रो लखनऊ क्लब और एक्स स्टूडेंट मेंस यूनाइटेड क्लब के बीच मुकाबला रहा। दोनों टीमों ने शुरुआत से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। थोड़ी देर में ही टेक्ट्रो क्लब ने एक्स स्टूडेंट पर दबाव बना लिया। टेक्ट्रों की ओर से उत्कर्ष ने 36वें, कमल ने 52वें और रितिक ने 64 मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलाई। रविवार को कैंट स्थित दिलकुशा स्टेडियम पर उजेय क्लब और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच पहला मुकाबला होगा। दूसरे मैच में एक्स लखनऊ फॉल्कन रिवर्ज क्लब और स्पोर्ट्स कॉलेज आमने-सामने होंगे।

फुटबॉल लीग में जेट बी, विंटर रिजर्व की जीत

लखनऊ। ला मार्टीनियर मैदान पर खेली जा रही फुटबॉल लीग में शनिवार को जेट बी और विंटर रिजर्व ने जीत के साथ पूरे अंक बटोरे। पहले मुकाबले में जेट बी ने अवध फॉल्कंस को 3-0 से हराया। पहले हाफ में ही जेट बी ने दबाव बना लिया। टीम के लिए 16वें और 22वें मिनट में लव ने गोल दागे। 33वें मिनट में अनंत ने बढ़त 3-0 कर दी। दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दिन के दूसरे मैच में विंटर रिजर्व ने वॉइडवॉकर्स को 2-0 से हराया। विंटर रिजर्व की ओर से आनंद ने 36वें और अभिषेक ने 40वें मिनट में गोल किए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed