यूपी की राजधानी को आज अखिलेश के तोहफों का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अखिलेश सरकार अपना बजट पेश करेगी। राजधानी को इस बार भी ढेरों उम्मीदें हैं। पिछले साल आगरा एक्सप्रेस-वे को दिए गए 3000 करोड़ रुपये के अलावा लखनऊ की विकास योजनाओं को सरकार ने 1800 करोड़ का तोहफा दिया था।
मेट्रो रेल परियोजना को 425 करोड़ मिले थे। यही नहीं अनुपूरक बजट में भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के 220 करोड़ का सरकार ने बंदोबस्त किया।
मेट्रो के लिए भी 200 करोड़ दिए गए। इस बार इससे भी अधिक की उम्मीद शहर को है। खासतौर पर मेट्रो परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए मदद की जरूरत पड़ेगी। शहर के विकास को लेकर नई परियोजनाओं की घोषणा किए जाने की भी उम्मीद है।
गोमती के विकास के लिए 400 करोड़ था बजट
पिछले साल गोमती तट विकास परियोजना को 400 करोड़ के अलावा कैंसर इंस्टीट़्यूट के लिए लगभग 100 करोड़ दिए गए।
पुराने शहर के सुंदरीकरण और 50 हजार दर्शक क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण का संकल्प दोहराया गया तो साइकिल ट्रैक, 8 करोड़ रुपये में बटलर पैलेस में आवासीय परिसर का प्रावधान भी किया गया।
इन सब पर काम तेजी से किया जा रहा है। जाहिर है इस बार इससे अधिक की उम्मीद तो शहर को है ही।
उम्मीद यह भी... इनकी रफ्तार बढ़ेगी
हुसैनाबाद हेरिटेज जोन और मिनी रिंग रोड को लेकर बजट प्रावधानों के बावजूद इन पर काम बेहद धीमा चल रहा है। हुसैनाबाद में पहले करीब 30 करोड़ रुपये का काम किया गया था। मगर बाद में यहां आर्किटेक्ट बदला गया। जिसके बाद में पूरी परियोजना ही बदल गई।
पुराने कामों पर लगे धन को बट्टे खाते में डाल दिया गया और 187 करोड़ नए सिरे से जारी किए गए। इसको लेकर काम हाल ही में दोबारा शुरू किया गया। इसी तरह से कैबिनट से मिनी रिंग रोड पास हो चुका है। मगर अब तक इस सड़क के निर्माण को लेकर काम नहीं शुरू किया गया है।