फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Emergency landing of flight going from Dubai to Kathmandu in Lucknow

Lucknow: दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमजरेंसी लैंडिंग, ईंधन खत्म होने की सूचना से मचा हड़कंप

Wed, 16 Apr 2025 06:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Apr 2025 06:07 PM IST
सार

दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। ईंधन खत्म होने की सूचना से हड़कंप मच गया। फ्लाइट में करीब 157 लोग सवार थे।

विज्ञापन
Lucknow: Emergency landing of flight going from Dubai to Kathmandu in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दुबई से काठमांडू (नेपाल) जाने वाली फ्लाइट की अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जब विमान का ईंधन खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। विमान के यात्रियों को जब ईंधन खत्म होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। विमान में छह क्रू सदस्य सहित 157 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना दी गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से मिली सूचना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड के वाहन, सीआईएसएफ जवानों आदि को तैनात कर दिया गया। दरअसल, दुबई से काठमांडू जाने वाली फ्लाई दुबई की उड़ान संख्या एफजेड-1133 दुबई से रात दो बजे उड़ान भरने के बाद सुबह आठ बजे काठमांडू पहुंचती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Amar Ujala Samvad : कल से सजेगा अमर उजाला संवाद का मंच, सीएम योगी और अखिलेश सहित शामिल होंगे ये बड़े चेहरे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नेशनल हेराल्ड मामला: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा, हम डरेंगे नहीं


बुधवार सुबह विमान जब काठमांडू पहुंचने को था तो मौसम खराब था, जिसके चलते हवा में कई चक्कर लगाने पड़े। उससे पूर्व ही जहाज का ईंधन खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। पायलट ने एटीसी से अमौसी एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराने की अनुमति मांगी। एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान को सुबह 9:40 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया, जहां ईंधन भरवाने के बाद फ्लाइट दोबारा सुबह 10: 17 बजे काठमांडू रवाना की गई।

इसलिए खत्म हुआ ईंधन
दुबई से रवाना हुई फ्लाइट सुबह तय समय के अनुसार काठमांडू पहुंच गई थी लेकिन काठमांडू में मौसम खराब होने के चलते लैंडिंग नहीं हो पाई। विमान काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद जब पायलट ने ईंधन कम पाया तो अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति एटीसी से मांगी। जिसके बाद विमान लखनऊ मोड़ा गया।

पहले भी हो चुकी हैं इमरजेंसी लैंडिंग
- करीब एक महीने पहले दुबई से काठमांडू जाने वाली फ्लाईट दुबई की एफजेड-575 की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। मौसम खराब होने के चलते विमान को लखनऊ लैंड कराया गया।

- तीन हफ्ते पहले पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान में एक यात्री की मौत हो गई थी, जिसके बाद विमान की लैंडिंग अमौसी में करवानी पड़ी थी।

- गत 19 मार्च को दिल्ली से आ रही एक फ्लाइट में यात्री की मौत होने पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग अमौसी में करवाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed