फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress chief Ajay Rai speaks on Nation Herald Case.

नेशनल हेराल्ड मामला: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा, हम डरेंगे नहीं

Wed, 16 Apr 2025 12:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Apr 2025 12:31 PM IST
सार

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल किए गए आरोप पत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी को आरोपी बनाए जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम डरेंगे नहीं बल्कि डटकर सामना करेंगे। भाजपा सरकार सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन
UP Congress chief Ajay Rai speaks on Nation Herald Case.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार की हर करतूत उजागर हो रही है। जनता त्रस्त है। सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। इससे जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, कांग्रेस नेता इससे डरने वाले नहीं हैं, वे डटकर जवाब देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करना एक निरंकुश तानाशाह की खीज का सुबूत है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर बदले की भावना से कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-   Amar Ujala Samvad : कल से सजेगा अमर उजाला संवाद का मंच, सीएम योगी और अखिलेश साहित शमिल होंगे ये बड़े चेहरे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भा पढ़े- यूपी: नौकरशाही में बड़ा बदलाव, 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला; अयोध्या सहित छह जिलों के डीएम बदले


राय ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जनता से जुड़े सवाल पूछने से घबराई भाजपा सरकार द्वेष पूर्ण कार्रवाई पर उतर आई है। हालत यह है कि प्रदेश में दलितों व बेटियों को जिंदा जलाया जा रहा है। यूपी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

कांग्रेस की सदस्यता ली

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समक्ष विभिन्न दलों से आए नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में कानपुर से सर्वेश जायसवाल, नवीन चतुर्वेदी, शैलेंद्र शुक्ला, आदित्य मेहरोत्रा, आशुतोष त्रिपाठी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed