फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Electricity theft has started from dish and internet cable.

Lucknow: डिश और इंटरनेट केबल से शुरू हो गई बिजली चोरी, मॉर्निंग रेड में चोरी के नए तरीकों सनसनीखेज खुलासा

Fri, 25 Apr 2025 10:34 AM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Apr 2025 10:34 AM IST
सार

लखनऊ के सहादतगंज क्षेत्र में मॉर्निंग रेड के दौरान बिजली चोरी के नए तरीके का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बिजली चोर चोरी के ऐसे तरीके अपना रहे हैं जिन्हें पकड़ना आसान नहीं है।

विज्ञापन
Lucknow: Electricity theft has started from dish and internet cable.
जूनियर इंजीनियर इस टेस्टर से पकड़ रहे बिजली चोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजली विभाग डाल डाल तो बिजली चोर पात पात... यह कहावत लखनऊ के पुराने इलाके में चरितार्थ साबित हो रही है। विभाग बिजली चोरी को रोकने के लिए नए तरीके अपना रहा है। वहीं, बिजली चोर भी ऐसे तरीकों को अंजाम देकर बिजली चोरी में जुट गया जिनको पकड़ना आसान नहीं।

विज्ञापन


लखनऊ में पहली बार शुक्रवार को मॉर्निंग रेट के दौरान इस सनसनीखेज बिजली चोरी का खुलासा हुआ। लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया शुक्रवार सुबह 5:00 बजे नूरबड़ी के उपखंड अधिकारी अखिलेश यादव ,जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सहादतगंज के वजीरबाग क्षेत्र में जांच शुरू हुई। इसमें सुहेल और शोएब दो भाइयों के घर तीन डिश केबल के जरिए बिजली चोरी करते दबोचा गया। इनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के इन 45 जिलों में आज लू का अलर्ट, कानपुर कल रहा सबसे गर्म; जारी हुए दो दिन के पूर्वानुमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के पास देर रात लगी आग, फंसी दो महिलाओं का हुआ रेस्कयू; आग पर पाया काबू


जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार सिंह ने 15 दिन पहले इसी तरह का एक और केस पकड़ा था, जिस पर पूरी तरह वह बिजली चोरी किए जाने के लिए संतुष्ट नहीं थे। जूनियर इंजीनियर ने इस पर होमवर्क किया। इस रणनीति के तहत शुक्रवार को छापामारी करके इस नए खेल का खुलासा किया। चेकिंग दस्ते का मानना है कि बिजली चोरों के सिंडिकेट ने पूरे प्रदेश में पावर कारपोरेशन को चूना लगाने के लिए यह नया तरीका इजाद किया है।

जूनियर इंजीनियर के पास में जादुई टेस्टर
जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी को पकड़ने के लिए एक टेस्टर का इंतजाम किया। यह टेस्टर उस तरह काम करता है जैसे जमीन के अंदर केबल फॉल्ट होने के दौरान पता चल जाता। जूनियर इंजीनियर ने बताया जिस डिश और इंटरनेट केबल से बिजली चोरी किए जाने की आशंका होती तो उसके ऊपर से टेस्टर से चेकिंग करते तो बहुत आराम से खुलासा हो जाता है।

पोल पर लग रही आग, जल रहा एबीसी
अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि बिजली पोल पर इंटरनेट और डिश केबल के कटे पिटे तारों से हो रही बिजली चोरी के कारण ही आए दिन आग लगने की दुर्घटनाएं हो रही है। इस संबंध में जिला अधिकारी को पत्र लिखकर पोल पर से तारों को हटाने का अनुरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed