{"_id":"61f55f7209b5ce4e960ddb7f","slug":"lucknow-driver-died-by-jumping-from-fourth-floor-of-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: होटल की चौथी मंजिल से कूदकर चालक ने दी जान, 30 साल से होटल मालिक की चलाता था कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: होटल की चौथी मंजिल से कूदकर चालक ने दी जान, 30 साल से होटल मालिक की चलाता था कार
Sat, 29 Jan 2022 09:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 29 Jan 2022 09:13 PM IST
सार
शनिवार दोपहर दो बजे होटल की चौथी मंजिल से मेराज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मेराज को आनन-फानन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित राज होटल के मालिक के ड्राइवर ने शनिवार दोपहर होटल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
एसीपी हजरतगंज अखिलेश कुमार ने बताया कि कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र के सईदाबाद का रहने वाला मेराज अहमद (50) हुसैनगंज में बर्लिंग्टन चौराहे के पास स्थित राज होटल के मालिक कमल जायसवाल का कार चालक था। मेराज करीब 30 साल से होटल परिसर में चौथी मंजिल पर रह रहा था। शनिवार दोपहर दो बजे होटल की चौथी मंजिल से मेराज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मेराज को आनन-फानन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर एसीपी हजरतगंज अखिलेश कुमार सिंह व हुसैनगंज इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पता चला कि मेराज ने होटल की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी की है। मेराज के परिजनों को सूचना दी गई है। एसीपी का कहना है कि मेराज के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों व होटल के स्टाफ से पूछताछ करके मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
घटना के वक्त खाना खा रहे थे कर्मचारी
राज होटल की स्टाफ सुनीता निगम के मुताबिक दोपहर में करीब दो बजे अधिकतर कर्मचारी खाना खा रहे थे। तभी एकाएक चीखपुकार मची। कंप्यूटर ऑपरेटर रमेश श्रीवास्तव बाहर निकले तो देखा कि मेराज होटल के बाहर लहूलुहान हालत में पड़े थे। रमेश ने स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचित करने के साथ ही मेराज को अस्पताल पहुंचाया गया। होटल के कर्मचारियों के मुताबिक मेराज परिजनों के न तो अधिक संपर्क में थे और न ही कानपुर जाते थे