फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Doctor standing at apartment gate runs over by mixer truck, dies tragically

Lucknow: अपार्टमेंट के गेट पर खड़े डॉक्टर पर चढ़ा मिक्सर ट्रक का पहिया, दर्दनाक मौत

Sun, 05 Apr 2026 09:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 05 Apr 2026 09:08 PM IST
सार

हादसे के कुछ ही मिनट के बाद जय प्रकाश का बेटा देवांश पिता को बाइक से लेने के लिए अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचा। गेट पर भीड़ लगी थी। पास में जाकर देखा तो पिता खून से लथपथ पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Lucknow: Doctor standing at apartment gate runs over by mixer truck, dies tragically
- फोटो : amar ujala

विस्तार

आईआईएम रोड स्थित शालीमार अपार्टमेंट के गेट पर खड़े डॉ. जय प्रकाश गुप्ता (58) मिक्सर ट्रक की चपेट में आ गए और पहिये के नीचे आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे आरोपी चालक को लोगों ने गाड़ी के साथ पकड़ लिया। पूरी घटना गेट पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

विज्ञापन


जय प्रकाश गुप्ता मूल रूप से आजमगढ़ के कोर्ट बाजार के रहने वाले थे। वह कानपुर स्थित केपीएम अस्पताल में डेंटल सर्जन थे। उनके बेटे देवांश के अनुसार, पिता हर शनिवार को कानपुर से घर आते थे और सोमवार को वापस चले जाते थे। शनिवार को भी वह कानपुर से लखनऊ पहुंचे और चारबाग से शालीमार अपार्टमेंट के लिए निकले। उन्होंने बेटे को फोन भी किया था और अपार्टमेंट के गेट पर आकर उन्हें लेकर जाने के लिए कहा था। शाम करीब 6:15 बजे जय प्रकाश अपार्टमेंट के गेट के पास पहुंचे और गार्ड से बातचीत करने लगे। इस बीच अपार्टमेंट के अंदर से निकले तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पिछला पहिया उनके सीने से गुजर गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी घटना
हादसे के कुछ ही मिनट के बाद जय प्रकाश का बेटा देवांश पिता को बाइक से लेने के लिए अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचा। गेट पर भीड़ लगी थी। पास में जाकर देखा तो पिता खून से लथपथ पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गार्ड ने शोर मचाते हुए मिक्सर ट्रक को दौड़ा लिया। गार्ड का शोर सुन आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह ट्रक को घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। अतिरिक्त इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि देेवांश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक बाराबंकी निवासी जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। फुटेज अपार्टमेंट के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू में प्रोफेसर हैं पत्नी
हादसे का शिकार हुए डॉ. जय प्रकाश के शव को शनिवार देर रात पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिवार में पत्नी अर्चना रानी केजीएमयू में प्रोफेसर हैं। बड़ा बेटा देवांश एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और छोटा बेटा देवेंद्र बंगलूरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed