फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Doctor husband had taken his wife to visit Thailand, wife's dead body found floating in the hotel bat

लखनऊ: पत्नी को थाईलैंड घुमाने ले गए थे डॉक्टर पति, होटल के बाथटब में तैरती मिली बीवी की लाश, हड़कंप

Mon, 13 Jan 2025 11:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Jan 2025 11:23 PM IST
सार

Death of doctor wife: लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक एक डॉक्टर की पत्नी की रहस्यमयी हालत में थाईलैंड के एक होटल में मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Lucknow: Doctor husband had taken his wife to visit Thailand, wife's dead body found floating in the hotel bat
थाईलैंड में हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम में रहने वाली प्रियंका शर्मा (32) की थाईलैंड के एक होटल में रहस्यमय हालात में मौत हो गई। प्रियंका के डॉक्टर पति आशीष श्रीवास्तव उन्हें और बेटे प्रियांश (03) को लेकर चार जनवरी को घुमने थाईलैंड के पटाया शहर गए थे। प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पीजीआई थाने में उरई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. आशीष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सेक्टर 16 बी वृंदावन योजना में रहने वाले सत्यनारायण शर्मा के मुताबिक शादी के बाद से आशीष उनकी बेटी को परेशान करता था। आरोपी के अन्य औरत से नाजायज संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी होने पर प्रियंका विरोध करती थी। खुद में सुधार करने के बजाय आरोपी उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। तंग आकर प्रियंका ने पूर्व में आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की थी। बेटी की मौत की जानकारी होने पर पिता ने राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा से मदद की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने केस दर्ज कर छानबीन के निर्देश दिए।

विज्ञापन

दोनों ने किया था प्रेम विवाह

प्रियंका पटना एम्स में एकाउंट का काम देखती थीं। वहीं पर आशीष सीनियर रेजीडेंट था। पटना एक्स में उनकी मुलाकात हुई थी। वर्ष 2017 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद आशीष की तैनाती उरई मेंडिकल कॉलेज में हो गई थी। चार फरवरी 2021 को प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया। सत्यनारायण का आरोप है कि वर्ष 2021 में ही आशीष का किसी दूसरी महिला से अफेयर हो गया था। प्रियंका के विरोध करने पर आरोपी अक्सर उनकी पिटाई भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed