फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow:Doctor did second marriage after hiding his first marriage, attempted murder on protest

Lucknow: पहली शादी छिपाकर डॉक्टर ने किया दूसरा निकाह, दहेज में मांगे 10 लाख रुपये, विरोध पर हत्या की कोशिश

Mon, 25 Nov 2024 04:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Nov 2024 04:53 PM IST
सार

डॉक्टर ने महिला से पहली शादी की बात छिपाकर दूसरा निकाह किया। 10 लाख के दहेज की मांग की और विरोध पर महिला की हत्या का प्रयास किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Lucknow:Doctor did second marriage after hiding his first marriage, attempted murder on protest
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला ने डॉक्टर पति पर तीन तलाक देने और उनकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति पर पहली शादी की बात छिपाकर उनसे निकाह करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


सरोजनीनगर निवासी महिला के मुताबिक वर्ष 1998 में उनका निकाह सैनिक हाउसिंग कॉलोनी निवासी डॉक्टर लियाकत उल्ला से हुआ था। ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति पहले से विवाहित हैं। उनकी पत्नी, एक बेटा और बहू भी है। कुछ समय बाद ही पति व उसकी पहली पत्नी उनसे दहेज में दस लाख की मांग करने लगी। असमर्थता जताने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आजिज आकर वह दूसरे मकान में रहने लगीं। 20 नवंबर को शाम छह बजे पति, उनकी पहली पत्नी व उनका बेटा मकान पर आ धमका।
विज्ञापन


आरोपी गाली-गलौज करते हुए मकान उनके नाम करने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर पति ने तीन तलाक दे दिया और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया। भाई ने उनकी जान बचाई। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक डॉक्टर लियाकत उल्ला, उनकी पहली पत्नी रशीदा, बेटे फैजान, बहू निजमा और सूफियान पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed