फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: DM of five districts including Lucknow changed

Lucknow : यूपी में 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले

Sat, 14 Sep 2024 11:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 11:52 AM IST
सार

यूपी में 29 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसके तहत कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन
Lucknow: DM of five districts including Lucknow changed
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के जिलाधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। मेरठ-प्रयागराज और जौनपुर- मुजफ्फरनगर जैसे जिलों के डीएम शामिल हैं। सरकारी लिस्ट के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों की जिम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश जारी हुए हैं। 

विज्ञापन


यूपी सरकार द्वारा जारी के आदेश के मुताबिक, बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना हमीरपुर, डॉ. दिनेश चंद्र को जौनपुर और जौनपुर के डीएम रविंद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा भंगारी को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बनाए गए हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


शामली के जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को  फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। फतेहपुर की जिलाधिकारी इंदुमती को चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग की विशेष सचिव बनाया गया है। फिरोजाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। हमीरपुर के जिलाधिकारी राहुल पांडेय हाथरस के डीएम बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक अंजनी कुमार सिंह को मैनपुरी के जिलाधिकारी के पद के तैनाती दी गई है। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के विशेष सचिव के तौर पर तैनाती दी गई है। अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी को पंचायती राज में विशेष सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed