फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGME refuses to investigate KGMU nursing recruitment case

Lucknow News: केजीएमयू नर्सिंग भर्ती मामले की जांच से डीजीएमई ने किया इन्कार

Sun, 18 Oct 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
DGME refuses to investigate KGMU nursing recruitment case
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू में नर्सिंग भर्ती मामले की जांच से चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने इन्कार कर दिया है। महानिदेशक की ओर से इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव को पत्र भेजा गया है। जांच से इन्कार को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं हैं। क्योंकि इस मामले की जांच एसटीएफ भी कर रही है।
विज्ञापन


केजीएमयू में वर्ष 2023 में नर्सिंग भर्ती हुई थी। आरोप है कि इस भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। केजीएमयू प्रशासन ने परीक्षा का पैटर्न बदल दिया। भर्ती होने वाले ज्यादातर दूसरे राज्य के निवासी हैं। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद एसटीएफ ने जांच शुरू की। इसी बीच चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक को भी जांच कर सप्ताहभर में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। ऐसे में महानिदेशक नेहा शर्मा ने पांच अक्तूबर को अपर निदेशक नीलम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की।
विज्ञापन

कमेटी में राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख परिषद के अध्यक्ष डाॅ. कमल पंत और महानिदेशालय से संबद्ध किए गए प्रधानाचार्य डाॅ. ज्ञानेंद्र कुमार बतौर सदस्य शामिल थे। इस बीच 14 अक्तूबर को महानिदेशक नेहा शर्मा ने चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव को पत्र भेजा। इसमें कहा कि मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। एसटीएफ कुलसचिव से दस्तावेज भी ले चुकी है। ऐसे में अलग से जांच की कार्यवाही उचित प्रतीत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed