फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: District Magistrate inspects flood-affected villages; crop loss estimated at 1,000 bighas.

लखनऊ: बाढ़ प्रभावित गांवों का डीएम ने किया निरीक्षण, एक हजार बीघा फसल फसल के नुकसान का आकलन

Sun, 04 Oct 2026 02:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 04 Oct 2026 02:16 PM IST
सार

अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ से हुए नुकसान और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने हयात नगर मोड़ के पास नगर निगम की ओर से लगाए गए राहत एवं बचाव कैंप का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को नुकसान का आकलन कर सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Lucknow: District Magistrate inspects flood-affected villages; crop loss estimated at 1,000 bighas.
गोमती का जलस्तर बढ़ने से चढ़ा पानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में दुबग्गा के लालजी टंडन वार्ड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित हयात नगर मोड़, दौलतखेड़ा और सैथा गांव का रविवार दोपहर डीएम विकास जी अय्यर, नगर आयुक्त गौरव कुमार और ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार ने निरीक्षण किया। नगर निगम की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन


अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ से हुए नुकसान और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने हयात नगर मोड़ के पास नगर निगम की ओर से लगाए गए राहत एवं बचाव कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कैंप में राहत व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फसल और सब्जियों को नुकसान हुआ है। डीएम ने एक हजार से अधिक बीघा फसल और सब्जियों के नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित किसानों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। वहीं, हयात नगर मोड़, दौलतखेड़ा और सैथा गांव का निरीक्षण करने के बाद डीएम का काफिला गुलमीखेड़ा और टाड़खेड़ा, सुखलाल खेड़ा जाने लगा लेकिन रास्ते में गोमती नदी के पानी का अत्यधिक जलभराव होने के कारण काफिले को वापस लौटना पड़ा।


इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। डीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रभावित लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed