{"_id":"57244b334f1c1bff42a914df","slug":"lucknow-district-administration-orders-for-closure-of-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने दिए स्कूल बंद करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने दिए स्कूल बंद करने के आदेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलने और बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी की मार और झेलनी पड़ सकती है। इसे देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने स्कूल के प्रिंसिपल्स से बात करके कुछ आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक नर्सरी से लेकर आठवीं तक कक्षाएं सुबह सात बजे से 11 बजे तक चलेंगी। ये कक्षाएं ज्यादा से ज्यादा छह मई तक चलेंगी। छह मई के बाद कक्षाएं बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
नौंवी से लेकर बारहवीं तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 12 बजे तक चलेंगी। 20 मई के बाद ये कक्षाएं भी बंद कर दी जाएंगी।
नौंवी से बारहवीं तक जिन स्कूलों की परीक्षा 20 मई के बाद हैं वे 27 मई तक कक्षाएं चला सकते हैं।
साथ ही सभी स्कूलों को गर्मी से निपटने और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जरूरी एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है।