फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow disabled mother and son murder woman body was brutally assaulted After murder

UP: महिला की लाश के साथ की दरिंदगी, शवों के पास बैठकर शराब भी पी; दिव्यांग मां-बेटे की हत्या में नया खुलासा

Thu, 12 Mar 2026 10:51 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 12 Mar 2026 10:51 AM IST
सार

लखनऊ के मोहनलालगंज में दिव्यांग मां-बेटे की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी ने हत्या के बाद महिला के शव के साथ दरिंदगी की थी।

विज्ञापन
Lucknow disabled mother and son murder woman body was brutally assaulted After murder
Lucknow murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में दिव्यांग मां-बेटे की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी किशन रावत ने पूछताछ में बताया कि उसने हत्या के बाद महिला के शव के साथ दरिंदगी की थी। उसने सलवार से महिला का गला कसा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि हत्या करने के बाद आरोपी महिला के घर से निकला और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। कुछ दूरी पर झाड़ियों में शौच कर रहे युवक ने उसे बाहर निकलते देख लिया था। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद गांव में दोहरे हत्याकांड की खबर फैली तो युवक हैरान रह गया। वह गांव के एक व्यक्ति के यहां काम करता है। युवक ने मालिक को किशन के बारे में बताया। धीरे-धीरे किशन का नाम चर्चा में आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने किशन की तलाश की, पर उसका फोन बंद था। हत्या करने के बाद किशन दोस्त के पास पहुंचा और उसे मोहनलालगंज तक छोड़ने की बात कही। दोस्त उसे मोहनलालगंज तक छोड़कर आया। हालांकि, किशन ने उसे घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।

 

महिला के बेटे पर डंडे से किया हमला 
छानबीन में सामने आया कि घर में घुसते ही किशन आक्रामक हो गया और महिला से जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान महिला का बेटा कुछ दूरी पर था। महिला ने किशन का नाम लेते हुए उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। बेटा किशन का नाम सुनकर शोर मचाने लगा। हालांकि, घर के पास फॉगिंग होने के कारण उसकी आवाज दब गई।

किशन ने गला दबाकर महिला को पटक दिया, जिससे वह बेसुध हो गईं। इसके बाद वह महिला के बेटे को खींचकर थोड़ी दूर ले गया। फिर पैंट उतारकर डंडे से उसकी पिटाई करने के बाद गला कसकर पानी के टब में डाल दिया। इसके बाद उसने महिला के शव के साथ दरिंदगी की।

 

शव के पास बैठकर पी थी शराब
वारदात के समय किशन नशे में धुत था। वह शराब की बोतल भी साथ ले गया था। पूछताछ में सामने आया कि हत्या व दुष्कर्म के बाद उसने शव के पास बैठकर शराब भी पी थी। फिर पान मसाला खाया और आराम से निकल गया। उसका घर महिला के मकान से महज 50 मीटर दूर है। वह अक्सर उसकी दुकान पर पान मसाला लेने आता था। किशन के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी किशन की करतूत से हैरान है।

मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी
मोहनलालगंज में दिव्यांग मां और बेटे की हत्या करने के आरोपी किशन रावत को बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस को देखते ही किशन ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में किशन के बाएं पैर में गोली लगी।

 

एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक, पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में थीं। देर रात सूचना मिली कि किशन हुल्लास खेड़ा इलाके में देखा गया है। वह कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने गोली चला दी। इससे सिपाही अमित घायल हो गए।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए किशन को अस्पताल भिजवाया गया है। छानबीन में सामने आया है कि वह पत्नी के साथ भी अभद्रता करता था। उसकी पिटाई से पुलिस का कहना है कि दिव्यांग महिला के निजी अंगों के पास चोट के निशान मिले हैं। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। मौके से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। 

यह था पूरा मामला
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना इलाके के सिसेंडी गांव में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में घुसकर एक दिव्यांग मां और उसके बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। मौत से पहले मां और बेटे ने बचने के लिए काफी संघर्ष किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed