फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Development Authority: Chief Engineer of LDA removed, Indu Shekhar Singh was to retire on June 30

Lucknow Development Authority : एलडीए के मुख्य अभियंता टेंडर गड़बड़ी में हटाए गए, चहेतों को ठेका देने और ठेकेदारों के भुगतान में गड़बड़ी के आरोप

Thu, 23 Jun 2022 07:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Jun 2022 07:57 PM IST
सार

एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर को लखनऊ कमिश्नर एवं एलडीए अध्यक्ष रंजन कुमार के काम में अड़ंगा लगाना बहुत भारी पड़ा है। दरअसल, बटलर पैलेस स्थित आवास पर 81,79,306 रुपये खर्च  करने का अवस्थापना निधि से जो प्रस्ताव बनाया गया था, उस पर मुख्य अभियंता ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Lucknow Development Authority: Chief Engineer of LDA removed, Indu Shekhar Singh was to retire on June 30
लखनऊ विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलडीए के मुख्य अभियंता (सिविल) इंदुशेखर सिंह को बृहस्पतिवार अचानक हटा दिया गया। इंदुशेखर सिंह सात दिन बाद 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे। इंदुशेखर सिंह पर चहेतों को ठेका देने, टेंडरों में गड़बड़ी और ठेकेदारों के भुगतान में गड़बड़ी करने के आरोप हैं। इस संबंध में प्रमुख सचिव (आवास) नितिन रमेश गोकर्ण की ओर से आदेश जारी किया गया है। विशेष सचिव डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने इस आदेश में कहा कि मुख्य अभियंता आवास बंधु से संबद्ध रहेंगे। शासन सूत्रों ने बताया कि एलडीए के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने इनके आरोपों की जांच कराने के लिए गोपनीय पत्र प्रमुख सचिव (आवास) को भेजा था। इस पत्र पर मुख्य अभियंता को एलडीए से हटा करके जांच बैठाई गई है। इंदुशेखर सिंह वर्ष 2017 से मुख्य अभियंता के पद पर तैनात थे। सत्ता एवं शासन में दखल रखने के कारण मुख्य अभियंता का कई ठेकेदारों एवं उच्च अफसरों से जमकर विवाद भी हुआ।

विज्ञापन


हटने की वजह: कमिश्नर के काम में अड़ंगा भारी पड़ा
एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर को लखनऊ कमिश्नर एवं एलडीए अध्यक्ष रंजन कुमार के काम में अड़ंगा लगाना बहुत भारी पड़ा है। दरअसल, बटलर पैलेस स्थित आवास पर 81,79,306 रुपये खर्च  करने का अवस्थापना निधि से जो प्रस्ताव बनाया गया था, उस पर मुख्य अभियंता ने आपत्ति दर्ज कराई थी। जिस एलडीए के कमिश्नर खुद अध्यक्ष थे और उनके मुख्य अभियंता की आपत्ति बहुत खली। इस आपत्ति से मंडलायुक्त को तगड़ा झटका लगा था।
विज्ञापन


लोकायुक्त में चल रही जांच
मुख्य अभियंता ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठेका हथियाने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसा और बेनकाब किया। ऐसे ठेकेदारों ने मुख्य अभियंता के ऊपर तमाम भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से लेकर लोकायुक्त तक से शिकायत की। इस शिकायत की लोकायुक्त में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता बोले: आरोपों का दे चुके जवाब
एलडीए के मुख्य अभियंता पद से हटाए गये इंदुशेखर ने खुद को हटने की वजह मंडलायुक्त को बताया। उन्होंने कहा कि अवस्थापना निधि से कार्य कराने का जो प्रस्ताव बनाया गया था उस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर चार आरोप है। टेंडर की शर्त में  शिथिलता करने, बिल्डर को शिवांग बिल्डर को फायदा पहुंचाने, बसंतकुंज योजना में सड़क निर्माण के ठेके में तत्कालीन उपाध्यक्ष का आदेश न मानना, शिवम लाइट्स फर्म को टेंडर डालने की अनुमति देने का है। ये सभी आरोप पिछले साल जुलाई से सितंबर तक हैं। सभी के जवाब मय दस्तावेजों सहित मुख्यसचिव, प्रमुख सचिव, लोकायुक्त को दे चुके। किसी भी आरोप में दोष सिद्ध नहीं हुआ है। मगर, नौकरशाहों ने नियोजित तरीके से हटवा दिया।


अवधेश तिवारी संभालेंगे कमान
एलडीए के वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता (सिविल) अवधेश तिवारी मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह की कमान को सभालेगे। शासन के  एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही अवधेश तिवारी की तैनाती के आदेश जारी होंगे। मगर, मुख्य अभियंता की कुर्सी पर काबिज होने की दौड़ में अधीक्षण अभिंयता (इलेक्ट्रिकल) अजय कुमार सिंह भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed