फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Deputy Superintendent of Police Navneet Kumar Nayak sacked from service, was under suspension for rape on the pretext of marriage

लखनऊ : पुलिस उपाधीक्षक नवनीत कुमार नायक सेवा से बर्खास्त, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में निलंबित चल रहे थे

Mon, 11 Apr 2022 09:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Apr 2022 09:29 PM IST
सार

नवनीत पर मध्य प्रदेश की एक महिला ने शादी का झांसी देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें पहले डीजीपी मुख्यालय पर अटैच किया गया और बाद में शाहजहांपुर में तैनाती दे दी गई।

विज्ञापन
Lucknow: Deputy Superintendent of Police Navneet Kumar Nayak sacked from service, was under suspension for rape on the pretext of marriage
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने प्रतापगढ़ पट्टी में पुलिस उपाधीक्षक रहे नवनीत कुमार नायक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पूरा मामला अक्तूबर 2020 का है। नवनीत पर मध्य प्रदेश की एक महिला ने शादी का झांसी देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें पहले डीजीपी मुख्यालय पर अटैच किया गया और बाद में शाहजहांपुर में तैनाती दे दी गई। जांच में महिला का आरोप सही पाया गया जिसके बाद 27 जून 2021 को नवनीत को निलंबित कर दिया गया था। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन

    
मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले नवनीत कुमार नायक 2014 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। उन्होंने फरवरी 2018 में पुलिस उपाधीक्षक के पद जॉइन किया था। पहली तैनाती उनकी आगरा में थी और दूसरी तैनाती प्रतापगढ़ में। प्रतापगढ़ की पट्टी सर्किल में अपनी फरियाद लेकर आई एक महिला पर सीओ साहब फिदा हो गए और उससे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन


महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो नवनीत कुमार ने महिला से दूरी बना ली। महिला ने इसकी शिकायत पहले प्रतापगढ़ में की। वहां सुनवाई नहीं हुई तो डीजीपी मुख्यालय और शासन में इसकी शिकायत की। महिला की शिकायत के बाद पूरी जांच हुई, जांच में आरोप सही पाए गए जिसके बाद उन्हें पहले निलंबित किया गया और अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed