{"_id":"62543d892b121b5fb359ab7c","slug":"lucknow-deputy-gm-suspended-for-allotting-plots-in-the-air-industrial-development-minister-took-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : हवा में प्लॉट आवंटन करने वाली डिप्टी जीएम सस्पेंड, औद्योगिक विकास मंत्री ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : हवा में प्लॉट आवंटन करने वाली डिप्टी जीएम सस्पेंड, औद्योगिक विकास मंत्री ने की कार्रवाई
Mon, 11 Apr 2022 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Apr 2022 08:09 PM IST
सार
भूखंड आवंटन से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाना था कि यह भूखंड संबंधित सेक्टर के ले-आउट में नियोजित है या नहीं। ऐसा नहीं किया गया। इससे ऐसा भूखंड आवंटित हो गया, जिसका अस्तित्व ही नहीं था।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उद्यमी को एक ऐसा प्लॉट आवंटित कर दिया गया, जिसका मौके पर वजूद ही नहीं था। मामला सामने आने पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कड़ा रुख अपनाया। उनके निर्देश पर अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास अरविंद कुमार ने प्रथम दृष्टया दोषी मिलीं तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक (नियोजन), ग्रेटर नोएडा निमिषा शर्मा को निलंबित कर दिया है। अभी वह उप महाप्रबंधक (नियोजन) यूपीसीडा, कानपुर के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में मेसर्स विशाल इंजीनियरिंग वर्क्स को सेक्टर ईकोटेक-03, उद्योग केंद्र-1 में औद्योगिक भूखंड संख्या-340 आवंटित किया गया था। इसका कुल क्षेत्रफल 450 वर्ग मीटर था। भूखंड आवंटन से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाना था कि यह भूखंड संबंधित सेक्टर के ले-आउट में नियोजित है या नहीं। ऐसा नहीं किया गया। इससे ऐसा भूखंड आवंटित हो गया, जिसका अस्तित्व ही नहीं था।
विज्ञापन
इस गंभीर अनियमितता में तत्कालीन प्रबंधक (नियोजन), ग्रेटर नोएडा निमिषा शर्मा को अपने दायित्वों का निवर्हन जिम्मेदारीपूर्वक न करने का दोषी पाया गया। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-4 के तहत निलंबित कर दिया गया है। उन्हें यूपीसीडा मुख्यालय संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन