फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Deputy CM found a broken wheelchair-stretcher in the hospital, set up a class of officers, instructions to improve the system

लखनऊ : डिप्टी सीएम को अस्पताल में मिली टूटी व्हीलचेयर-स्ट्रेचर, लगाई अफसरों की क्लास, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Thu, 31 Mar 2022 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 31 Mar 2022 10:15 PM IST
सार

डिप्टी सीएम के आने की सूचना मिलते ही तमाम अफसर इमरजेंसी की तरफ भागे। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां व्हीलचेयर टूटी मिली। यह देख कर पाठक काफी नाराज हुए। उन्होंने अस्पताल निदेशक-सीएमएस को टूटी व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की स्थिति से वाकिफ कराते हुए उनकी क्लास लगाई।

विज्ञापन
Lucknow: Deputy CM found a broken wheelchair-stretcher in the hospital, set up a class of officers, instructions to improve the system
सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार दोपहर सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही यहां अफरा-तफरी मच गई। डिप्टी सीएम ने इमरजेंसी में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की कमी पर अफसरों को फ टकार लगाई और इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बगैर सूचना दिए पाठक दोपहर 1:30 बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। डिप्टी सीएम के आने की सूचना मिलते ही तमाम अफसर इमरजेंसी की तरफ भागे। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां व्हीलचेयर टूटी मिली। यह देख कर पाठक काफी नाराज हुए। उन्होंने अस्पताल निदेशक-सीएमएस को टूटी व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की स्थिति से वाकिफ कराते हुए उनकी क्लास लगाई। अफसरों को हिदायत दी की इमरजेंसी की सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराई जाएं। उन्होंने इमरजेंसी ओपीडी परिसर में अतिरिक्त व्हीलचेयर और स्ट्रेचर रखवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मरीजों का हाल भी जाना
ब्रजेश पाठक ने इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का हाल भी जाना। मरीजों के बेड पर जाकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछने संग अस्पताल की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। वहीं उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को इलाज में कोई समस्या न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ा दिए स्ट्रेचर-व्हीलचेयर
डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन अतिरिक्त स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की व्यवस्था कर इमरजेंसी में रखवाए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने स्ट्रेचर और व्हीलचेयर को बदलने और बढ़ाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश का पालन करते हुए 12 स्ट्रेचर और 7 व्हीलचेयर अस्पताल परिसर में रखवा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed