फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Deputy CM Brajesh Pathak submitted detailed report to CM Yogi Adityanath regarding foreign investmen

Investment Diary : आईटी, कृषि और दुग्ध उत्पादन में आएगा बड़ा निवेश, डिप्टी सीएम ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट

Tue, 20 Dec 2022 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 01:49 AM IST
सार

Lucknow :यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर तीन देशों की यात्रा से लौटे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इसमें उन्होंने बताया है कि आईटी, कृषि, वैकल्पिक ऊर्जा व दुग्ध उत्पादन में बड़ा निवेश आएगा। वे 7 से 16 दिसंबर तक मेक्सिको, ब्राजील और अर्जेंटीना की यात्रा पर थे।

विज्ञापन
Lucknow : Deputy CM Brajesh Pathak submitted detailed report to CM Yogi Adityanath regarding foreign investmen
ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंपते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ... - फोटो : ani

विस्तार

यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर तीन देशों की यात्रा से लौटे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इसमें उन्होंने बताया है कि आईटी, कृषि, वैकल्पिक ऊर्जा व दुग्ध उत्पादन में बड़ा निवेश आएगा। वे 7 से 16 दिसंबर तक मेक्सिको, ब्राजील और अर्जेंटीना की यात्रा पर थे।

विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट में डिप्टी सीएम ने कहा कि मेक्सिको में कृषि, वैकल्पिक ऊर्जा, आईटी क्षेत्र के उद्यमियों से मुलाकात की। अंतर्राष्ट्रीय मक्का और गेहूं सुधार केंद्र का दौरा कर वैज्ञानिकों से यूपी में सेंटर खोलने पर चर्चा की। ब्राजील में ब्राजील इंडिया चैंबर और कॉमर्स, एथेनॉल व चीनी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में निवेश पर उद्यमियों से बात हुई। 
विज्ञापन


वहीं, अजेंर्टीना की चॉकलेट, कैंडी और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की सबसे बड़े उत्पादक कंपनी आरकोर, आईटी कंपनी ग्लोबैंट, कृषि से जुड़े क्रेसुड, अजेंर्टीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो व ऐतिहासिक फुटबाल बोका क्लब का दौरा कर अध्यक्ष जॉर्ज अमोर अमील से मुलाकात की। इस सभी से निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। द्विपक्षीय वार्ताओं के दौरान उन्होंने निवेश का भरोसा दिया। पाठक ने उद्यमियों से कहा कि उनके लिए सभी सेक्टरों में निवेश के दरवाजे खुले हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह से व्यापारियों और उद्यमियों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका, ब्रिटेन से आएगा 4 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश
लंदन, न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को के औद्योगिक घरानों के साथ यूपी में 4.07 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश पर सहमति बनी है। इसके लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी में 21 एमओयू हुए हैं। इसे ब्रिटेन और अमेरिका गई टीम की बड़ी सफलता मानी रही है।

रोड शो और बीटूबी मीटिंग के दौरान प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से लंबी वार्ता हुई। उन्हें बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी देश के अन्य राज्यों की तुलना में हर क्षेत्र में पहले या दूसरे स्थान पर है। इन देशों के उद्यमियों को आईटी, अवस्थापना, स्वास्थ्य, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पर्यटन व शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में निवेश का प्रस्ताव दिया गया। 


प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका और ब्रिटेन के उद्यमियों को यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2023 में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया। प्रतिनिधिमंडल में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, सीएम के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी और सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed