फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Dengue havoc increases, record 39 patients found in one day, two people have lost their lives so far

लखनऊ: बढ़ा डेंगू का कहर, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 39 मरीज, अब तक दो लोगों की जा चुकी है जान

Sat, 28 Sep 2024 10:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Sep 2024 10:30 PM IST
सार

Dengue in Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में डेंगू तेजी से फैलता जा रहा है। शनिवार को इस सीजन में अब तक सबसे अधिक 39 मरीज रिकॉर्ड किए गए। 

विज्ञापन
Lucknow: Dengue havoc increases, record 39 patients found in one day, two people have lost their lives so far
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू के मामलों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी आई। 24 सितंबर से रोजाना 25-28 नए मरीज पाए जा रहे थे, वहीं शनिवार को यह आंकड़ा 39 पर जा पहुंचा। चंदरनगर, इंदिरानगर व एनके रोड इलाके में कुल 15 मरीज पाए गए, जोकि कुल मरीजों 38.46 फीसदी है। वहीं, मलेरिया के भी छह नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


पिछले पांच दिनों में 145 केस
पांच दिन में 145 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। छात्र समेत दो लोगों की जान भी डेंगू से जा चुकी है। निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती होकर कई मरीज इलाज करवा रहे हैं। निजी व सरकारी ब्लड बैंकों में 40 फीसदी तक प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी है। सीएमओ प्रवक्ता योगेश ने बताया अलीगंज इलाके में डेंगू के सबसे अधिक मामले मिले हैं। यहां 6 मरीज डेंगू पॉजिटिव आए हैं। चंदरनगर 5 इंदिरानगर 5 व एनके रोड 5 , सरोजनीनगर 4, सिल्वर जुबली 4 टूडियागंज 3 व चिनहट में 3, रेड क्रॉस 2, ऐशबाग 2, बीकेटी में एक डेंगू मरीज मिला है। वहीं अलीगंज, बीकेटी और चन्दरनगर में एक-एक रोगी में मलेरिया की पुष्टि हो हुई है। जनवरी से अब तक डेंगू के 429 एवं मलेरिया के 408 रोगी मिल चुके हैं।
विज्ञापन


छह घरों को मिला नोटिस
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को विभिन्न इलाकों के 1160 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। टीम ने छह घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया। नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों ने लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed