Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Defence Minister Rajnath Singh inaugurated the Divya Sanskriti Bhawan; Deputy CM Brajesh Pathak was a

यूपी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- चुनाव की चिंता छोड़ समाज के हित में लूंगा फैसले, लखनऊ से मेरा गहरा रिश्ता

Fri, 13 Nov 2026 12:51 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 13 Nov 2026 12:51 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ के गुलजार उपवन पहुंचे। नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। ब्रह्माकुमारीज की ओर से लोगों को निशुल्क राजयोग ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Lucknow: Defence Minister Rajnath Singh inaugurated the Divya Sanskriti Bhawan; Deputy CM Brajesh Pathak was a
राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे वहां उनका डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में शुक्रवार को रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन पहुंचे। यहां उन्होंने नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। ब्रह्माकुमारीज की लखनऊ सब-जोन इंचार्ज बीके राधा दीदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान राजनाथ सिंह के सम्मान में विशेष गीत प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति में किसी भी फैसले का आधार चुनावी नफा-नुकसान नहीं, बल्कि समाज का व्यापक हित होना चाहिए। चुनाव जीतना या हारना उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बनाना। उन्होंने साफ कहा कि जो फैसला समाज के लिए सही होगा, उसे लेने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से अपने खास रिश्ते का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी डोर इस शहर से जुड़ी है। वह देश में कहीं भी रहें, उनका मन लखनऊ में ही लगा रहता है। अस्वस्थ होने के बावजूद यहां आने का कार्यक्रम नहीं टाला, क्योंकि लखनऊ और यहां के लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव है।

 

ब्रह्माकुमारीज के जनरल सेक्रेटरी धर्म योगी जी ने अपने संबोधन में राजनाथ सिंह को मुख्य अतिथि के बजाय कार्यक्रम का मुख्य होस्ट बताया। उन्होंने उन्हें अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि सभी बाबा के बच्चे हैं। उन्होंने राजनाथ सिंह के भाजपा अध्यक्ष रहते हुए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा का भी उल्लेख किया। साथ ही देश की सुरक्षा और किसानों के हित में उनके योगदान की सराहना की।  


बीके राधा दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज की स्थापना के 90 साल और लखनऊ में आध्यात्मिक सेवाओं के 72 साल पूरे होने पर नवदशकोत्सव मनाया जा रहा है। नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन में लोगों को निशुल्क राजयोग ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। भविष्य में दो हजार लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाने की भी योजना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed