{"_id":"6466ccfc338f276c59001863","slug":"lucknow-defeat-is-certain-in-the-figures-yet-the-sp-fielded-the-candidates-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : आंकड़ों में हार तय, फिर भी सपा ने उतार दिए प्रत्याशी, एमएलसी उपचुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : आंकड़ों में हार तय, फिर भी सपा ने उतार दिए प्रत्याशी, एमएलसी उपचुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी
Fri, 19 May 2023 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 06:42 AM IST
सार
इससे निर्विरोध नजर आ रहे उपचुनाव में मतदान तय हो गया है। संख्या बल के हिसाब से जीत की कोई गुंजाइश न नजर आने के बावजूद सपा की दावेदारी से यह उपचुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव के लिए भाजपा के बाद सपा प्रत्याशियों ने भी बृहस्पतिवार को नामांकन कर दिया। इससे निर्विरोध नजर आ रहे उपचुनाव में मतदान तय हो गया है। संख्या बल के हिसाब से जीत की कोई गुंजाइश न नजर आने के बावजूद सपा की दावेदारी से यह उपचुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
परिषद के सदस्यों का चुनाव विधानसभा के सदस्य करेंगे। सभी सदस्य दोनों ही सीटों के लिए अलग-अलग वोट करेंगे। इस तरह से हार-जीत का फैसला बहुमत से होगा। विधानसभा के 403 सदस्यीय सदन में प्रत्येक सीट के लिए मतदान में पड़े मतों में आधे से एक अधिक वोट जीत के लिए चाहिए।
विज्ञापन
सभी वोट पड़ने पर जीत के लिए 202 वोट जरूरी होंगे। सत्ताधारी भाजपा व सहयोगी दलों को मिलाकर 274 सदस्य हैं। यह संख्या जीत के लिए आवश्यक मतों से बहुत ज्यादा है। इसके बावजूद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रत्याशी उतार दिए। बताया जा रहा है कि सपा ने रणनीति के तहत पूर्वांचल के मऊ से अति पिछड़ा वर्ग से रामजतन राजभर और कौशांबी से अनुसूचित जाति के रामकरन निर्मल को प्रत्याशी बनाया है। रामजतन एमएलसी रह चुके हैं और निर्मल लोहिया वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को महत्व देते हुए रणनीति के तहत पार्टी पदाधिकारियों को मौका दिया है। दोनों ही प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष हैं। अवध के बहराइच से पदमसेन चौधरी पिछड़ा वर्ग के कुर्मी समाज व बुंदेलखंड के कानपुर निवासी मानवेंद्र सिंह क्षत्रिय समाज से हैं।