फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow declered MA sociology exam on 10 centres

लविवि में एमए सोशियोलॉजी की 10, एमकॉम प्योर व एप्लाइड इकोनॉमिक्स की सात केंद्रों पर होगी परीक्षा

Thu, 13 Jan 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
lucknow declered MA sociology exam on 10 centres
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय एमए सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 और एमए प्योर व एमए एप्लाइड इकोनॉमिक्स की परीक्षा सात केंद्रों पर आयोजित करेगा। विवि प्रशासन ने बुधवार को परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

एमए सोशियोलॉजी के लिए लविवि के छात्र लविवि आर्ट फैकल्टी में परीक्षा देंगे। वहीं बीएसएनवी पीजी कॉलेज व एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज के छात्र बीएसएनवी पीजी कॉलेज चारबाग में, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय कन्या महाविद्यालय राजाजीपुरम के छात्र अपने कॉलेज में, हीरालाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरोजनीनगर व महाराजा बिजली पासी गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र महाराजा बिजली पासी गर्वनमेंट कॉलेज में परीक्षा देंगे। श्री जय नारायण डिग्री कॉलेज व लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय के छात्र जेएनपीजी में, सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज, सीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रजत डिग्री कॉलेज, श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन महाविद्यालय गोमती नगर के छात्र रजत डिग्री कॉलेज कमता में, शिया पीजी कॉलेज व श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन बीकेटी के छात्र शिया पीजी कॉलेज में, काली चरण डिग्री कॉलेज व मुमताज डिग्री कॉलेज के छात्र कालीचरण डिग्री कॉलेज में, आईटी पीजी कॉलेज के छात्र अपने कॉलेज में परीक्षा देंगे। नेता जी सुभाष चंदद्रबोस राजकीय महाविद्यालय, कैरियर कॉन्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रामाधीन सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज व इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज के छात्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा देंगे। वहीं एमकॉम प्योर व एमकॉम एप्लाइड इकोनॉमिक्स की परीक्षा के लिए लविवि और हीरालाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरोजनीनगर के छात्र लविवि में परीक्षा देंगे। श्री जय नारायण डिग्री कॉलेज व विद्यांत हिंदू डिग्री कॉलेज के छात्र श्री जय नारायण डिग्री कॉलेज में, कालीचरण डिग्री कॉलेज, यूनिटी डिग्री कॉलेज व आदर्श सतेंद्र महाविद्यालय के छात्र कालीचरण डिग्री कॉलेज में, रजत डिग्री कॉलेज कमता व इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज के छात्र रजत डिग्री कॉलेज में, शिया पीजी कॉलेज, श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन बीकेटी, रामाधीन सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज व कैरियर कॉन्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के छात्र शिया पीजी कॉलेज में, रामा डिग्री कॉलेज, सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज, श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन महाविद्यालय गोमती नगर, टेकभनो इंस्टीट्यूट फॉर हायर स्टडीज व सीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के छात्र रमा डिग्री कॉलेज और नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज व श्री गुरू नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज के छात्र नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

चार जिलों के नोडल केंद्र भी तय
इस बार से लविवि से जुड़े चार जिलों के कॉलेजों की परीक्षा भी विवि करा रहा है। प्रत्येक जिले में लविवि ने नोडल केंद्र बनाए हैं, जहां से परीक्षा सामग्री उपलब्ध रहेगी। रायबरेली जिले के लिए दयानंद डिग्री कॉलेज, फिरोज गांधी कॉलेज, बैसरवा डिग्री कॉलेज, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, सर्वोदय विद्यापीठ पीजी कॉलेज और कमला नेहरू पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। सीतापुर जिले में कृष्णपाल सिंह महाविद्यालय, आरएमपी पीजी कॉलेज, सीतापुर शिक्षा संस्थान, श्री गांधी डिग्री कॉलेज, एसडब्लू दया शंकर पटेल महाविद्यालय और एफएए राजकीय महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। हरदोई जिले में दिव्यमंद विद्यामंदिर महाविद्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, सीएसएनपीजी कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। वहीं लखीमपुर जिले में केडी कॉलेज, सीजीएन कॉलेज, तक्षशिला महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed