फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Cylinder explodes during gas refilling, worker injured, police rush him to hospital

Lucknow: गैस रिफिलिंग के दौरान फटा सिलिंडर, कर्मी झुलसा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Thu, 29 Jan 2026 01:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Jan 2026 01:50 PM IST
सार

लखनऊ बीबीडी के जुग्गौर इलाके में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा हो गया है। एक सिलेंडर फटने से दुकान का कर्मचारी घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Cylinder explodes during gas refilling, worker injured, police rush him to hospital
रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीबीडी के जुग्गौर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह रिफिलिंग के दौरान गैस सिलिंडर फट गया। घटना में रिफिलिंग कर रहे कर्मचारी करन झुलस गए। 
विज्ञापन


जुग्गौर इलाके में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर गैस रिफिलिंग हो रही थी। तभी अचानक सिलिंडर फट गया।

घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। कर्मचारी करन बुरी तरह से झुलस गए। धमाके के कारण आस पड़ोस के मकानों की खिड़कियों के शीशे चटक गए। आनन फानन लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने करन को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed