फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Cyber Crime Branch has arrested two people who cleaned the accounts of Kolkata retired officers and employees.

लखनऊ : साइबर क्राइम ब्रांच ने कोलकाता से रिटायर अधिकारियों व कर्मचारियों के खाते साफ करने वाले दो दबोचे 

Mon, 16 Aug 2021 12:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 16 Aug 2021 12:00 AM IST
सार

विजय मंडल उर्फ प्रमोद मंडल मूलरूप से झारखंड के दुमका स्थित सलजोर बंदरी का रहने वाला है। वहीं उसका साथी मंटू मंडल धनबाद के महुआदाप का रहने वाला है। दोनों ने बैंक खातों से ऑन लाइन ठगी करने का गिरोह चलाते हैं। 

विज्ञापन
Lucknow: Cyber Crime Branch has arrested two people who cleaned the accounts of Kolkata retired officers and employees.
प्रमोद व मंटू मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर क्राइम ब्रांच थाने की टीम ने सरकारी नौकरी से रिटायर कर्मचारियों व अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों के खाते से करोड़ों रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्यां को दबोचा है। दोनों को पुलिस टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी झारखंड के दुमका के रहने वालले प्रमोद मंडल व मंटू मंडल है। हाल के दिनों में इन दोनों ने चार पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों को अपना शिकार बनाकर 5.16 करोड़ रुपये ठगे हैं। 

विज्ञापन


एडीजी साइबर क्राइम रामकुमार के मुताबिक विजय मंडल उर्फ प्रमोद मंडल  मूलरूप से झारखंड के दुमका स्थित सलजोर बंदरी का रहने वाला है। वहीं उसका साथी मंटू मंडल धनबाद के महुआदाप का रहने वाला है। दोनों ने बैंक खातों से ऑन लाइन ठगी करने का गिरोह चलाते हैं। उनके निशाने पर रिटायर सरकारी कर्मचारी, पुलिसकर्मी होते हैं। जिनके मोबाइल पर कॉल कर निजी जानकारी हासिल कर उनके खातों को साफ कर देते हैं। दोनों के खिलाफ चार पुलिस कर्मियों समेत दर्जनों लोंगों ने ठगी के मुकदमें दर्ज करा रखे थे।
विज्ञापन


मुकदमों की विवेचना में सामने आया कि इन मामलों में झारखंड के प्रमोद मंडल गैंग का हाथ है। मोबाइल नंबरों, बैंक खाते की डिटेल आदि की मदद से आरोपियों को पुलिस टीम खोज सकी। इन लोगों ने धौलपुर राजस्थान के अभिषेक राजपूत, पुणे महाराष्ट्र के जयंत मणिकर और  तेलंगाना, मिर्जापुर, औरैया आदि जिलों के लोगों के भी ठगा है। साथ ही लखनऊ हजरतगंज थाने और थाना साइबर क्राइम परिक्षेत्र वाराणसी में दर्ज मुकदमों में भी वांछित थे। इन लोगों ने करीब 5.16 करोड़ रूपये ठगी करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते में करा देते है अपना मोबाइल नंबर अपडेट 
इंस्पेक्टर अजीत यादव के मुताबिक साइबर ठगी का गिरोह चलाने वाले प्रमोद मंडल के मुताबिक सरकारी रिटायर कर्मियों के डाटा को हासिल करते हैं। उसके बाद पेंशन धारकों को फोन करके पेंशन व खाता अपडेट करने की बात कहकर अपनी बातों में फसाते थे। उनकी निजी जानकारी लेने के बाद उनके बैंक खातो में ऑनलाइन ट्रांजएक्शन सुविधा एक्टिवेट कर देते। साथ ही उसमें अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर देते। जिससे ओटीपी और पैसा निकलने का मैसेज पीड़ित तक नहीं पहुंचता।

वहीं पीड़ित को ठगी की जानकारी बैंक में पैसा निकालने पर होती। तबतक यह लोग पूरा खाता खाली कर चुके होते थे।साइबर क्राइम थाना लखनऊ पर पुलिस पेंशन धारक महिला हेड कांस्टेबल एस्टरडीन ने पिछले दिनों करीब 9 लाख रूपये और सब-इंस्पेक्टर रामलखन चौधरी ने 10 लाख ठगी होने की शिकायत की थी। ऐसे ही सब-इंस्पेक्टर छोटे लाल खां के करीब 11 लाख रुपये और सब-इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह के करीब 10 लाख की ठगी का मुकदमा हरदोई कोतवाली में दर्ज है।

इन साथियों की तलाश
इंस्पेक्टर अजीत यादव के मुताबिक इस गिरोह के कई सदस्यों की तलाश की जा रही है। इसमें मितन मंडल, राहुल मंडल, विक्रम मंडल, मुकेश मंडल, सचिन मंडल शामिल है। टीम को दोनों जालसाजों के पास से 13 मोबाइल फोन, सात बैंकों के एटीएम कार्ड, 13 सिम कार्ड, तीन आधार कार्ड, एक पैन व एक वोटर आईडी।


घूमने-फिरने व अय्याशियों पर करते हैं खर्च 
पुलिस टीम के मुताबिक दोनों ने ठगी के कमाए गये रुपये से झारखंड में जमीन व मकान तो बनवाया ही है। इसके अलावा इन दोनों को घूमने का शौक ज्यादा है। वह ठगी के कुछ रूपये घर पर देने के बाद मोटी रकम लेकर कई प्रमुख हिल स्टेशन पर घूमने चले जाते हैं। वहीं से परिवार के लिए महंगे कपड़े व सामानों की खरीदारी भी करते हैं। दोनों पूछताछ में बताया कि पूरा गिरोह रोज कम से 20-30 लोगों को कॉल करता है। इसके बाद पांच से 10 लोगों के खातों से रकम उड़ाने में सफल हो पाते हैं। इस गिरोह के निशाने पर वहीं बैंक खाता होता है जिसमें एक लाख से अधिक की रकम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed