फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow cop unknowingly ask for brive from sdm

अंजाने में सिपाही ने एसडीएम को दी धमकी- रुपये लेकर आ जाओ नहीं तो अंजाम भुगतना होगा

Fri, 23 Jun 2017 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Jun 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
lucknow cop unknowingly ask for brive from sdm
डेमो प‌िक - फोटो : demo

लखनऊ के नगराम थाने में तैनात सिपाही अनुज कुमार द्वारा घूस मांगने की शिकायत लेकर फरियादी बृहस्पतिवार को एसडीएम मोहनलालगंज के पास पहुंचा। इस बीच सिपाही की कॉल आ गई तो फरियादी ने तत्काल अपना फोन एसडीएम को थमा दिया। इससे अंजान सिपाही ने कहा कि रुपये लेकर आ जाओ नहीं तो अंजाम भुगतना होगा। 

विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम ने सिपाही को जमकर फटकार लगाई और एसओ नगराम को कार्रवाई का निर्देश दिया। नगराम के छतौनी गांव निवासी रामतीरथ का पड़ोसी रामफेर से गुमटी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


रामतीरथ नगराम थाने में शिकायत की तो सिपाही ने समझौता कराने के नाम पर रुपये मांगे। इस पर पीड़ित अपने पिता भुईयादीन के साथ बृहस्पतिवार को एसडीएम संतोष कुमार सिंह से शिकायत करने पहुंच गया। अभी वह अपनी फरियाद एसडीएम से कर ही रहा था कि सिपाही अनुज कुमार ने कॉल कर एक हजार रुपये रिश्वत लेकर थाने आने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रामतीरथ ने अपना फोन एसडीएम को पकड़ा दिया। इससे बेखबर सिपाही ने धमकाना जारी रखा और कहा कि अगर रुपये लेकर नहीं आए तो नुकसान हो जाएगा। एसडीएम ने जब सिपाही को डांटना शुरू किया तो वह कुछ समझ ही नहीं पाया। 


थोड़ी देर बाद उसे पता चला कि पीड़ित शिकायत एसडीएम से करने पहुंचा था और उसकी करतूत सामने आ गई। इसके बाद एसडीएम ने एसओ नगराम को फोन को सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, सीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed