{"_id":"579ee8244f1c1b95302b8b92","slug":"lucknow-cop-suspended-for-taking-massage-at-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखें यूपी पुलिस का एक और चेहरा, कोतवाली में होती है मालिश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें यूपी पुलिस का एक और चेहरा, कोतवाली में होती है मालिश!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में पैर दबवाता दरोगा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है राजधानी की पुलिस का एक और चेहरा। मोहनलालगंज कोतवाली में तैनात ये जनाब एचसीपी रामयज्ञ यादव हैं। ये कोतवाली में ही पैर दबवा रहे हैं।
विज्ञापन
पैर दबवाने का शौक ऐसा कि फरियादी भी इनसे नहीं बचते थे। आखिर पैर दबवाने का इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आखिर रामयज्ञ को यह ठाठ भारी पड़ गया। एसएसपी मंजिल सैनी ने मामला सामने आने पर उसे निलंबित कर दिया।
एसएसपी ने बताया कि रामयज्ञ यादव के ऑफिस में ड्यूटी के दौरान एक शख्स से पैर दबवाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया के जरिये सामने आया है। नंगे पैर जमीन पर बैठकर पांव दबा रहे इस युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वह फरियादी है या फिर किसी आरोप में उसे लाया गया था।
विज्ञापन
मुल्जिम नहीं कपड़े धोने वाला है युवक
डेमो पिक
फिलहाल उसे मारपीट का आरोपी बताया जा रहा है। सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है। दरोगा दो हफ्ते से मेडिकल पर चल रहा है।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामपाल यादव का कहना है कि रामयज्ञ यादव 16 जुलाई से मेडिकल लीव पर है और एक अस्पताल में हार्निया का ऑपरेशन कराया है।
उनका दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो दो हफ्ते से ज्यादा पुराना है। उनका तो यह भी दावा है कि वीडियो में दरोगा के पैर दबाते नजर आ रहा युवक पीड़ित या मुल्जिम नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के कपड़े धोने व अन्य छुटपुट काम करने वाले युवक का है।