{"_id":"61c475f6e36f8269b25ab8ba","slug":"lucknow-congress-women-s-marathon-on-december-26-girls-will-run-in-five-kilometer-long-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : कांग्रेस की महिला मैराथन 26 दिसंबर को, पांच किलोमीटर लंबी मैराथन में दौड़ेंगी लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : कांग्रेस की महिला मैराथन 26 दिसंबर को, पांच किलोमीटर लंबी मैराथन में दौड़ेंगी लड़कियां
Thu, 23 Dec 2021 06:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:43 PM IST
सार
मैराथन 26 दिसंबर को लखनऊ के वूमने पावर लाइन चौराहा 1090 चौराहा से शुरू होगी। पांच किलोमीटर लंबी मैराथन में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियों को एक-एक स्कूटी पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
मंदिरा बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस की ओर से ‘लड़की हूं , लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत 26 दिसंबर को लखनऊ और वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के गढ़ झांसी में महिला मैराथन का आयोजन रखा गया है। लखनऊ में मैराथन को अभिनेत्री मंदिरा बेदी और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में महिला मैराथन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन 26 दिसंबर को लखनऊ के वूमने पावर लाइन चौराहा 1090 चौराहा से शुरू होगी। पांच किलोमीटर लंबी मैराथन में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियों को एक-एक स्कूटी पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। उसके बाद चौथे से 28वें स्थान पर रहने वाली महिलाओं को एक-एक स्मार्ट फोन दिया जाएगा। उनके बाद 29 से 128 स्थान रहने वाली महिलाओं को एक-एक स्मार्ट बैंड दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन