{"_id":"68ea0a8990565c00c403814e","slug":"lucknow-congress-state-president-ajay-rai-stopped-police-meet-family-hariom-valmiki-in-rae-bareli-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने रोका, रायबरेली हरिओम के परिजनों से मिलने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने रोका, रायबरेली हरिओम के परिजनों से मिलने जा रहे थे
Sat, 11 Oct 2025 01:14 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ ब्यूरो
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:14 PM IST
सार
लखनऊ में अजय राय रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उनको रोक लिया।
विज्ञापन
अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए जाने की तैयारी में हैं। लेकिन, पुलिस ने उनको रास्ते में ही रोक लिया है। इसी वजह से पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही भारी संख्या में फोर्स लगा दी गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में रायबरेली नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकती
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दरअसल, हरिओम वाल्मीकि की मॉब लिंचिंग के दौरान मौत हो गई थी। जिस वक्त लोग पीट रहे थे, उसे समय हरिओम ने राहुल गांधी का नाम लेते हुए गुहार लगाई थी। राहुल गांधी ने भी फोन करके हरिओम के परिजनों से बातचीत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय राय कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी हरिओम के फतेहपुर स्थित आवास पर गए थे। अब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल हरिओम के परिजनों को आर्थिक मदद देना चाहता है। आर्थिक मदद देने के लिए वे शनिवार को रायबरेली जा रहे थे। पुलिस ने रोक लिया।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पुलिस इको गार्डन ले जाना चाहती थी। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी पार्टी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने अजय राय को हिरासत में लिया है।