फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: CM Yogi said, number of beds will increase in CHC and PHC, health infrastructure will be better than emergency covid relief package

लखनऊ : सीएम योगी ने कहा, सीएचसी और पीएचसी में बढ़ेंगी बेडों की संख्या, इमरजेंसी कोविड रिलीफ पैकेज से बेहतर होगा हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर 

Thu, 28 Apr 2022 11:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Apr 2022 11:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश में कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 1,384 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
Lucknow: CM Yogi said, number of beds will increase in CHC and PHC, health infrastructure will be better than emergency covid relief package
सीएम योगी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इमरजेंसी कोविड रिलीफ पैकेज के रूप में मिली धनराशि से प्रदेश में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएचसी स्तर के अस्पतालों में बेडों की संख्या 30 से 50 और पीएचसी में 4 से 10 की जा रही है। अस्पताल की अन्य सुविधाओं में भी विस्तार किया जा रहा है। वह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रहे मुख्यमंत्रियों के संवाद के दौरान संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश में कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 1,384 एक्टिव केस हैं। इसमें से गाजियाबाद में 298 और गौतमबुद्धनगर में 697 एक्टिव केस हैं। वहीं, महज 19 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। ये पहले ही विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं। प्रदेश सरकार इनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में कोविड संक्रमण के मामले में वृद्धि के मद्देजनर इन दोनों जिलों के साथ ही लखनऊ में फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। अन्य जिलों में स्थिति सामान्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर सभी जरूरी इंतजाम भी कर रही है। प्रदेश में 508 ऑक्सीजन प्लांट चल रहे हैं। 42 हजार से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड की चुनौतियों के बीच प्रदेश के राजस्व में लगभग 25 प्रतिशत और निर्यात में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में प्रति दस लाख में महज छह कोरोना संक्रमित 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रति मिलियन कोविड संक्त्रस्मण मामलों की संख्या मात्र छह है। प्रदेश में प्रति दिन लगभग डेढ़ लाख कोविड टेस्ट हो रहे हैं और पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। अब तक के सभी परिणामों में ओमिक्रॉन अथवा इसके सब वैरिएंट होने की ही पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक 11 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए गए हैं जबकि कोविड टीके की 31 करोड़ 24 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed