फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: CM Yogi held a high-level meeting after the murder of Atiq-Ashraf

Lucknow : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक, न्यायिक जांच आयोग के गठन का निर्देश

Sun, 16 Apr 2023 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:39 AM IST
सार

सीएम योगी ने तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के गठन के निर्देश भी दिये हैं।

विज्ञापन
Lucknow: CM Yogi held a high-level meeting after the murder of Atiq-Ashraf
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना पर उच्च स्तरीय बैठक की है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। इसी के साथ सीएम योगी ने तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के गठन के निर्देश भी दिये हैं। जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह, संजय प्रसाद को प्रयागराज जाने के दिए निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि संजय प्रसाद खुद संभालेंगे प्रयागराज की कमान। 

विज्ञापन


बता दें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या उस वक्त हुई जब जेल में बंद दोनों भाइयों को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इससे पहले गुरुवार को ही उमेश पाल और उनके दोनों गनर्स पर गोली चलाने वाले आरोपी असद अहमद और उसका साथी गुलाम एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। असद माफिया अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा था। वहीं, गुलाम अतीक का बेहद करीबी शूटर था।
विज्ञापन


गुरुवार को ही अतीक और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने के आरोपी में प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक अहमद को इसी साल 29 मार्च को उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अतीक के साथ दोषी करार दिए गए दिनेश पासी और सौलत हनीफ को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।


हालांकि, अतीक के भाई अशरफ समेत सात जीवित आरोपी मंगलवार को दोष मुक्त करार दिए गए थे। माफिया अतीक को सजा सुनाए जाने से पहले उस पर 44 साल पहले पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से अब तक उसके ऊपर सौ से अधिक मामले दर्ज हुए थे, लेकिन पहली बार किसी मुकदमे में उसे दोषी ठहराया गया था। आइये जानते हैं उस मामले में के बारे में, जिसमें अतीक दोषी करार दिया गया था। कैसे उमेश पाल ने 17 साल तक अतीक को सजा दिलाने के लिए संघर्ष किया। कैसे सजा मिलने से पहले उमेश की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed