{"_id":"6266e0ae6c31f4607210ebae","slug":"lucknow-cm-yogi-gave-instructions-all-the-works-of-flood-control-will-have-to-be-completed-by-june-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : सीएम योगी ने दिए निर्देश, बाढ़ नियंत्रण के सभी काम 15 जून तक पूरे करने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : सीएम योगी ने दिए निर्देश, बाढ़ नियंत्रण के सभी काम 15 जून तक पूरे करने होंगे
Mon, 25 Apr 2022 11:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:25 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जलशक्ति विभाग की बाढ़ परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्य हरहाल में 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ बचाव से संबंधित विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाने के निर्देश दिए। कहा, नदी की धारा की चपेट ने आने वाले अति संवेदनशील, संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां मरम्मत व सुरक्षात्मक कार्य 31 मई तक पूरा करें। वे सोमवार को जलशक्ति विभाग की बाढ़ परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2017-18 से अब तक 699 बाढ़ परियोजनाएं पूरी की गई हैं। आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग कर बाढ़ से खतरे को कम करने में सफलता मिली है। वर्तमान में बाढ़ नियंत्रण से संबंधित 225 परियोजनाओं में से 216 पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में बाढ़ से निपटने के लिए स्टीयरिंग ग्रुप की कार्यवाही इसी महीने पूरी करने के निर्देश देते हुए 15 जून तक बाढ़ सुरक्षा समितियों का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विभिन्न स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने को कहा। उन्होंने नदियों की ड्रेजिंग से निकले बालू-मौरंग की नीलामी में पूरी तरह पारदर्शिता बरतने को कहा है। उन्होंने इन खनिजों के नीलामी के कार्य का भौतिक सत्यापन भी करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि तटबंधों की मरम्मत का कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करें। सीएम ने विभिन्न परियोजनाओं में ठेके, टेंडर के लिए फर्म/एजेंसी का चयन करते समय पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। कहा,किसी भी विभाग में माफिया या उससे जुड़े लोगों की फर्मों से कार्य न कराया जाए।
विज्ञापन