फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: CM Yogi addressed the Conference of Panchayats, important steps taken to curb climate change

लखनऊ : सीएम योगी ने कांफ्रेंस ऑफ पंचायत को किया संबोधित, जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदम

Sun, 05 Jun 2022 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 05 Jun 2022 11:10 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर ग्राम पंचायत में 2-2 अमृत सरोवर बनाने का संकल्प दिया है। साथ ही प्रदेश के बड़े नगर निकायों में 75 और ग्रामीण स्तर पर 75 सरोवर विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Lucknow: CM Yogi addressed the Conference of Panchayats, important steps taken to curb climate change
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संतुलन एवं जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विगत 5 वर्षों में 100 करोड़ पौधे रोपे गए हैं। पौधरोपण की क्षमता 5 करोड़ से बढ़कर 35 करोड़ पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हमारी लोक व्यवस्था की आधार इकाई है। शासन स्तर की बड़ी योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर ठीक से लागू किए जाने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला ‘कांफ्रेंस ऑफ पंचायत-2022’ को अपने सरकारी आवास पर वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 58 हजार ग्राम पंचायते हैं। प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 100 वर्ष से अधिक आयु के वृक्षों को विरासत वृक्ष के रूप में चिह्नित कर संरक्षित किया है। महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। सरकार हरस्तर पर ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करना चाहती है। सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टीकल फाइबर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामवासियों को जन्म, आय, जाति प्रमाणपत्र गांव में ही प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर ग्राम पंचायत में दो-दो अमृत सरोवर
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर ग्राम पंचायत में 2-2 अमृत सरोवर बनाने का संकल्प दिया है। साथ ही प्रदेश के बड़े नगर निकायों में 75 और ग्रामीण स्तर पर 75 सरोवर विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के किनारों पर व्यापक पौधरोपण किया जाए। बागवानी को प्रोत्साहित किया जाए। अमृत सरोवरों के तट पर तिरंगा लगाया जाए। राष्ट्रीय पर्वों 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर पर इन स्थलों पर किसी प्रेरणादायी व्यक्तित्व से ध्वजारोहण कराया जाए। बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाए।


हर ग्राम पंचायत में 75 वृक्ष
योगी ने कहा कि वन महोत्सव के अवसर पर हर ग्राम पंचायत में 75-75 वृक्ष लगाने का कार्य जरूर किया जाए। 100 करोड़ वृक्षों की सुरक्षा का कार्य संबंधित विभाग करें। किसी भी पौधे के नष्ट होने पर नया पौधा लगाकर उसके संरक्षण की व्यवस्था भी की जाए। वृक्षों का क्लस्टर विकसित कर फॉरेस्ट कवर बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि गंगा के दोनों तटों पर 5-5 किमी के क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रत्येक मंडल में जैविक उत्पादों की टेस्टिंग के लिए लैब की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed