{"_id":"6832f34eb4a06f667905da60","slug":"lucknow-class-11-student-s-photo-made-objectionable-and-viral-case-filed-against-both-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 11वीं की छात्रा की फोटो आपत्तिजनक बनाकर की वायरल, दोनों छात्रों पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 11वीं की छात्रा की फोटो आपत्तिजनक बनाकर की वायरल, दोनों छात्रों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Sun, 25 May 2025 04:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 May 2025 04:09 PM IST
सार
लखनऊ के आशियाना में दो छात्रों ने 11वीं की एक छात्रा के आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में दोनों पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के आशियाना निवासी महिला ने दो छात्रों पर उनकी बेटी की फोटो और वीडियो आपत्तिजनक बनाकर इंस्टाग्राम की फेक आईडी पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। मामले में शनिवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। महिला के मुताबिक उनकी 16 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में 11 वीं की छात्रा है। बीते वर्ष बेटी कक्षा दस की पढ़ाई की कोचिंग करती थी। उस दौरान वहां पढ़ने वाले दो छात्रों से उसकी दोस्ती हो गई थी। दोनों ने बेटी के साथ कुछ फोटो ली थीं।
विज्ञापन
इस आधार पर दोनों में से एक छात्र बेटी को उससे मिलने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। फोटो की बात घर में बताने की धमकी देता था। बात न करने पर दोनों इंस्टाग्राम पर बेटी को अश्लील मेसेज भेजते थे। भय के कारण बेटी ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी। बेटी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गई और उसकी दसवीं की परीक्षा खराब हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या : धरना दे रहे बिजलीकर्मियों को 5.5 करोड़ रुपये वसूली का नोटिस जारी, रकम अदा नहीं की तो होगी एफआईआर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अस्थि विसर्जन से पहले गंगा में डूबे दो भाई व भतीजा, घरवालों की चीखें और सिसकियों ने हर किसी को झकझोर दिया
महिला ने बताया कि बीते 18 मई को बेटी ने अपना मोबाइल नंबर और सारे सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए। इस पर आरोपियों ने एक घंटे के बाद इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई और फोटो व वीडियो पोस्ट कर दीं। उस आईडी पर बेटी के स्कूल के दोस्त और शिक्षक भी जुड़े हुए थे।
आरोपियों के कारण बेटी की काफी बदनामी हो गई। मामले की जानकारी उन्हें बेटी की दोस्त ने दी। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।