फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Claims rejected, cylinders not available at weddings

Lucknow: खारिज हो गए दावे, शादी में नहीं मिल रहे सिलिंडर, प्रशासन ने आठ सिलिंडर का किया था वादा

Mon, 20 Apr 2026 08:44 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 20 Apr 2026 08:44 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने शादी वाले घरों में आठ सिलिंडर देने का वादा किया था पर आपूर्ति नहीं होने से लोगों को भट्ठियों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। कई परिवारों ने मामले में अपनी मुश्किल बयान की। 

विज्ञापन
Lucknow: Claims rejected, cylinders not available at weddings
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादी वाले घरों को सिलिंडर पहुंचाने के प्रशासन के दावे एक बार फिर से खारिज हो गए हैं। सोमवार को जिन घरों में शादी थी उनके यहां भी सिलिंडर नहीं पहुंचे। मजबूरन कैटरर्स ने भट्ठी जलाकर काम चलाया। कैटरिंग कारोबारियों ने मामले में आपत्ति जताई है जबकि जिम्मेदार अधिकारी उन्हें व्यवस्था ठीक किए जाने का भरोसा दे रहे हैं।

विज्ञापन


चिनहट के एक परिवार ने 14 अप्रैल को जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर बिटिया की शादी में 500 मेहमानों की दावत के लिए सिलिंडर की मांग की थी। दावत का जिम्मा अयोध्या रोड स्थित लॉन को दिया। हैरानी की बात यह कि 20 अप्रैल को शादी वाले दिन तक भी सिलिंडर नहीं मिले। मजबूरन कैटरिंग कारोबारी रवि ने भट्ठियों के सहारे ही अपना वादा पूरा निभाया। बताया कि शादी के कार्ड के साथ आवेदन पत्र पूर्ति कार्यालय में दिया गया था। सोमवार को भी दफ्तरों के चक्कर लगाए लेकिन सिलिंडर नहीं मिल सके।
विज्ञापन


इसी तरह विनीतखंड गोमतीनगर निवासी एक परिवार ने 9 अप्रैल को बेटे की शादी की दावत के लिए 20 सिलिंडर की मांग की थी। विराटखंड स्थित सामुदायिक केंद्र के आरक्षण का प्रमाणपत्र भी दिया लेकिन सिर्फ चार सिलिंडर ही मिल सके। इससे कैटरिंग कारोबारियों ने भट्ठी के भरोसे ही अपना वादा निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गणपति विहार के एक शादी वाले परिवार ने भी 21 अप्रैल को बिटिया की शादी के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को पत्र लिखा। आधार कार्ड और शादी के कार्ड के साथ 800 मेहमानों के लिए 10 सिलिंडर की मांग की गई। लेकिन उन्हें भी सिलिंडर नहीं मिल सके।


सबसे साथ हो समान व्यवहार
उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि प्रशासन ने शादी वाले घर के लिए आठ व्यावसायिक सिलिंडरों की संख्या नियत की थी लेकिन मिल नहीं रहे हैं। सोमवार को शादी वाले घरों में सिलिंडर ही नहीं पहुंचे। भट्ठी और चूल्हों पर काम हुआ। देर शाम तीन सिलिंडर भिजवाए गए। वीाईपी लोगों के लिए वीआईपी व्यवस्था लागू कर दी जा रही है। जिस तरह वीआईपी लोगों को तरजीह दी जा रही है उसी तरह आम लोगों को भी राहत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed